UP: अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियो ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

अलीगढ़ समेत उत्तर प्रदेश में हो रही अघोषित कटौती के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेता बिवेक बंसल के नृतत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने मैरिस रोड़ स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड से लेकर लाल डिग्गी बिजलीघर तक एक जुलूस निकाला। लाल डिग्गी पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों को लेकर एक ज्ञापन विधुत विभाग के अधिकारी को सौंपा।
वहीं जानकारी देते हुए कांग्रेसी नेता विवेक बंसल ने कहा कि इस ज्ञापन के द्वारा हम यह बताना चाहते हैं कि अलीगढ़ में विधुत आपूर्ति काफ़ी चरमरा गई है। घंटो कटौती होती है। अघोषित कटौती के चलते छोटे और कुटीर उद्योगों पर काफ़ी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उनके संचालक और कर्मचारी इस स्थिति में काफ़ी आर्थिक संकटों का सामना कर रहे हैं। विधुत व्यवस्था अनियमित होने के कारण इस भीषण गर्मी में नागरिकों का हाल बेहाल है।
विधुत विभाग के अधिकारीयों और कर्मियों से जब संपर्क किया जाता है। तो उनके फ़ोन नहीं उठते हैं और अगर उठ भी जाते हैं। तो कोई संतोषपूर्ण जबान नहीं मिलता है। 47 डिग्री सैल्सियस के तापमान पर आम नागरिकों को पंखे भी नसीब नहीं होते है। उस स्थिति में उनका क्या हाल होता होगा। विधुत आपूर्ति की व्यवस्था सुचारु बनाने और विधुत अधिकारियों की ज़िम्मेदारी सुनिश्चित करने का काम किया जाए। अगर हमारी मांगों को अनसुना किया जायेगा। तो हम लोग सड़कों पर बड़ा आन्दोलन करने के लिये विवश होंगे।
रिपोर्ट: संदीप शर्मा
ये भी पढ़ें:UP: केंद्र और यूपी की सत्ता से जल्द बेदखल होगी बीजेपी सरकार – इक़बाल महमूद