Rajasthan

Rajasthan: टोंक का अनोखा मामला, महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

Rajasthan: आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी की भगवान के घर में देर हैं अधैंर नहीं भगवान जब देने पर आता है तो बाहे फैला कर देता है ऐसा हम क्यों कह रहें। राजस्थान के टोंक से एक मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है।

दरअसल महिला को 4 सालों से संतान सुख नहीं मिल रहा था। महिला ने अपना इलाज करवाया और अब उसने चार बच्चों को जन्म दिया है। ये मामला टोंक जिले के वजीरपुरा का है। बच्चों के जन्म के बाद से परिवार में खुशी का माहौल है। इन 4 बच्चों में से दो लड़के और 2 लड़कियां हैं। जानकारी के मुताबिक, महिला और उनके चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। ये मामला खुद में ही अलग है और चौकाने वाला भी।

ये भी पढ़ें:Dehradun: ब्रांडेड शराब की तस्करी में नामी कॉलेज के चार छात्र गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button