Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग पूरी, 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

Share
Advertisement

कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद को लेकर वोटिंग पूरी हो चुकी है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबला हो रहा है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 9300 डेलिगेट्स ने सोमवार को मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ देशभर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग की गई। वोटिंग तो हो चुकी है लेकिन अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर की किस्मत का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद हो गया है। सभी की निगाहें अब 19 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है।

Advertisement

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष (CEA) मधुसूदन मिस्त्री की उपस्थिति में बैलेट बॉक्स को सील किया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए तमाम नेताओं ने वोट किए। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर में वोट डाला। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने वोट डाला। राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला। वहीं पी चिदंबरम, और जयराम रमेश ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय दफ्तार में वोट डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *