Advertisement

छत्तीसगढ़ सीएम शपथ ग्रहण समारोह में PM Modi ने खुद खिसकाई टेबल, वीडियो वायरल

Share
Advertisement

PM Modi: बीते दिन छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय ने नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही दो उप-मुख्यमंत्रियों विजय शर्मा और अरुण साव ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टेबल खिसकाते नज़र आ रहें हैं। पीएम मोदी को ऐसा करते देख मंच पर मौजूद सभी नेता मदद के लिए आगे आ जाते हैं। पीएम मोदी के ये वीडियो बहुत पंसद किया जा रहा है।

Advertisement

दरअसल हुआ कुछ यूं था जब प्रदेश के नए सीएम विष्णुदेव साय शपथ लेने वाले थे। तब पीएम मोदी भी मंच पर मौजूद थे। उसी समय राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन जहां बैठने वाले थे। वहां पर टेबल नहीं थी। टेबल पर माइक भी लगा था। जिसके जरिए शपथ दिलानी थी। इसी दौरान पीएम मोदी ने खुद ही टेबल घिसका दी। पीएम के ऐसा करते ही मंच पर मौजूद तमाम नेता मदद के लिए आगे आए। इस मिसाल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें वीडियो वायरल होने के बाद काफी पसंद किया जा रहा है। लोग पीएम मोदी की तारीफ कर रहें हैं। सोशल मीडिया पर लोगो का कहना है कि ये है छोटी सी बात लेकिन बहुत मायने रखती है।  

ये भी पढ़ें:Parliament Security Breach: लोकसभा में दर्शकदीर्घा से कूदे शख्स को पकड़ने वाले MP ने क्या बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें