Purnia: ओवरलोड अनियंत्रित ट्रैक्टर ने छीन लीं एक परिवार की खुशियां

Two Died in an accident
Two Died in an accident: बनमनखी में हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं पति की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बनमनखी में रामनगर फरसाही मार्ग पर हुआ है। बताया गया कि यहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इस वजह से बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई और वहीं एक की स्थिति गंभीर है।
बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत
बताया गया कि रामनगर फरसाही मिलीक गांव के पास इस मार्ग में एक ओवर लोड ट्रैक्टर आ रहा था। ट्रैक्टर काफी तेज गति से चल रहा था। तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही बाइक सवार मां-बेटे ने दम तोड़ दिया। घटना की ख़बर से मृतकों के घर कोहराम मच गया।
बाइक सवार तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर
मृतक की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी प्रतिभा कुमारी, डायमंड कुमार(4) के रूप में हुई है। वहीं मृतका के पति अरुण कुमार जो पेशे से सरकारी शिक्षक हैं, उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है।
रिपोर्टः विक्रम सिंह, संवाददाता, पुणियां, बिहार
यह भी पढ़ें: NALANDA: कब्रिस्तान के समीप मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।