बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि

Tribute to Ratan Tata : भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। इधर उनकी निधन की ख़बर सुनकर भावुक हुए देश के चर्चित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने भी अपनी अनोखी कलाकृति से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपनी 3 घंटो की कठिन मेहनत के बाद पीपल की पत्ते पर प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा की तस्वीर उकेर ‘RATAN TATA RIP’ लिख कर उनके प्रति अपने भाव प्रकट किए.
‘एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया’
सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने मीडिया को बताया कि देश ने आज एक महान उद्योगपति और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया है। प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा जी का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने न सिर्फ़ भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपने सामाजिक कार्यों से भी अनगिनत बुलंदियों को छुआ है। रतन टाटा एक दरियादिल इंसान थे. मुसीबत में देश के लिए हमेशा तैयार रहते थे। उनकी सादगी, नेतृत्व और दूरदर्शिता हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी।
मुंबई के एक अस्पताल में थे भर्ती
बता दें कि रतन टाटा 86 साल के थे। उन्होंने बुधवार की शाम को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। दरअसल, बुधवार की शाम में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई थी। जिसके कुछ घंटे बाद ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
रिपोर्टः प्रशांत कुमार, संवाददाता, मोतिहारी, बिहार
यह भी पढ़ें : शीतला माता मंदिर पहुंचे CM नीतीश, की राज्य की सुख समृद्धि की कामना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप