Varanasi Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

BHU हॉस्टल के बाहर फायरिंग से हड़कंप, छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग पर धरना दिया
Banaras Hindu University : उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के एक हॉस्टल के बाहर फायरिंग हुई है. बीए तृतीय वर्ष के छात्र रोशन मिश्रा ने आरोप लगाया है कि बाइक सवार तीन युवकों ने हॉस्टल के बाहर उन पर फायरिंग की. घटना के बाद कैंपस में हड़कंप मच गया और छात्रों में नाराजगी फैल गई.

रोशन मिश्रा का कहना है कि वह हॉस्टल के बाहर खड़े थे, तभी एक बाइक पर 3 युवक आए और फायरिंग कर दी. उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके से गोली के खोखे भी मिले, जिन्हें छात्रों ने पुलिस को सौंप दिया. छात्र का आरोप है कि यह हमला जानबूझकर किया गया.

पुलिस ने फायरिंग की सूचना पर तुरंत किया एक्शन

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे एसीपी बेलीपुर को फायरिंग की सूचना मिली थी. फायरिंग की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज, कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और छात्रों से तहरीर ली. तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

अवैध रह रहे बाहरी छात्रों पर भी जांच

पुलिस अधिकारी के अनुसार , कुछ छात्रों की पहचान भी की गई है. आरोप है कि कुछ बाहरी छात्र अवैध रूप से हॉस्टल में रह रहे थे. हालांकि, यह जांच का विषय है और पूरी छानबीन के बाद ही स्थिति साफ होगी.

फायरिंग की घटना से नाराज छात्रों ने हॉस्टल परिसर में धरना शुरू कर दिया. रोशन मिश्रा समेत कई छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग की है. छात्रों का कहना है कि कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं फिर न हों. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें – अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, यौन शोषण से जुड़ा है मामला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

वाराणसी, अयोध्या के बाद अब आजमगढ़ दीवानी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Azamgarh News : वाराणसी और अयोध्या के बाद अब आजमगढ़ की दीवानी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद कचहरी में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद कचहरी परिसर को खाली करवाया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया. मौके पर बम स्क्वाड की टीम मौजूद है और पूरी तरह तलाशी ली जा रही है. फिलहाल अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कचहरी परिसर में बम होने की सूचना मिलते ही न्यायिक कार्यवाही पूरी तरह से ठप हो गई. वकील, मुवक्किल और कर्मचारी सभी को बाहर निकाल दिया गया. पुलिस की टीम ने परिसर की चारो ओर से घेराबंदी कर ली और बम निरोधक दस्ते ने अलग-अलग हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया. जांच अभी जारी है और फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.

अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब हाल ही में वाराणसी और अयोध्या की कचहरियों को भी इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद वहां परिसर खाली कराए गए थे, लेकिन बाद में यह अफवाह साबित हुई थी. अब पुलिस अफवाह फैलाने वालों की खोज में लगी है और कहा जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद आजमगढ़ पुलिस भी कड़ी कार्रवाई कर सकती है. प्रशासन ने स्थिति को काबू में रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है. अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है, लेकिन जांच तेजी से जारी है. इस घटना के बाद न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल है और कई लोग अपने घर लौट चुके हैं.

न्यायिक परिसरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें. जांच पूरी होने के बाद ही कचहरी में सामान्य कार्य बहाल किया जाएगा. यह घटना उत्तर प्रदेश में न्यायिक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था पर नए सिरे से सवाल खड़े कर रही है.

ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जिला जज बाहर आए, 200 पुलिसकर्मी सर्च ऑपरेशन में जुटे
Varanasi Court Bomb Threat : वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी शुक्रवार को सरकारी ईमेल पर भेजी गई। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। जिला जज और अन्य लोगों को एहतियातन बाहर निकाल लिया गया है। पूरा कामकाज रोक दिया गया।

सर्च अभियान में जुटी टीमें

पुलिस ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड बुलाकर हर कोने की तलाशी ली। सभी गेट और सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। फिलहाल सुरक्षा जांच जारी है। कोर्ट की कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया गया है। यूपी ATS, STF, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें सर्च अभियान में जुटी हैं। कोर्ट के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। सभी एंट्री और एग्जिट पाइंट पर जांच जारी है।

18 शहरों में बम धमाकों की बात

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ईमेल करने वाले ने लिखा कि वह तमिलनाडु की सरकार से नाराज है। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक, ये ईमेल तमिलनाडु के सुनिया डासन इलाके से किया गया है। धमकी भरे इस ईमेल में वाराणसी और प्रयागराज समेत 18 शहरों में बम धमाकों की बात कही गई है।

सुरक्षा सख्त करने के लिए वकीलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने कहा कि इस प्रकार की धमकियों से न केवल वकीलों बल्कि न्यायालय में आने वाले सभी व्यक्तियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा सकता है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में शराब समझकर पिया एसिड, तीन महिलाओं समेत 4 की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

वाराणसी के अस्सी घाट पर अजीत पवार का श्रद्धांजलि समारोह, अस्थि विसर्जन सम्पन्न
Ajit Pawar Ashthi Visarjan : वाराणसी के प्रमुख घाटों में से एक अस्सी घाट पर शुक्रवार दोपहर स्वर्गीय अजीत पवार का अस्थि विसर्जन किया गया। इस महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम का संचालन तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्र ने किया। कार्यक्रम में अजीत पवार के परिवार के सदस्य, मित्र और समर्थक उपस्थित थे।

तीर्थ पुरोहित ने किया धार्मिक अनुष्ठान

कार्यक्रम की शुरुआत में तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्र ने अस्थि विसर्जन का धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि अस्थि विसर्जन न केवल मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करता है, बल्कि जीवित लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनता है।

समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि और याद किया योगदान

अस्सी घाट पर उपस्थित समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने अजीत पवार के अस्थि कलश की पूजा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके जीवन, समाज सेवा और राजनीति में योगदान को याद किया। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने अपने अनुभव और अजीत पवार के व्यक्तित्व की विशेषताओं को साझा किया।

एकजुटता और भावनाओं का प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर अजीत पवार के योगदान और उनके साथ बिताए गए क्षणों की चर्चा की। सभी ने मिलकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को हमेशा याद रखने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें – देश की जनता ने आपको इसलिए संसद नहीं भेजा है कि…विपक्ष के हंगामे पर ओम बिरला का फुटा गुस्सा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मिर्जापुर से काशी तक उठा रोजगार और सामाजिक न्याय का सवाल, “रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा का वाराणसी में ऐतिहासिक समापन
Mirzapur To Kashi March : 16 जनवरी को मिर्जापुर से शुरू हुई आम आदमी पार्टी की “रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा का सातवें और अंतिम दिन वाराणसी में ऐतिहासिक समापन हुआ. बीते सात दिनों में इस पदयात्रा को युवाओं, मजदूरों, किसानों, बुनकरों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और बेरोजगारों का व्यापक समर्थन मिला. गुरुवार को सारनाथ में दर्शन के साथ पदयात्रा का समापन हुआ, जिसके बाद लाल बहादुर शास्त्री घाट, सिकरौल में विशाल जनसभा आयोजित की गई. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने ऐलान किया कि “रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो” आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा और संभवतः फरवरी के अंत में चौथे चरण की पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी, जिसमें जनता की और भी बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

फूलों की वर्षा के बीच सारनाथ पहुंची पदयात्रा

सातवें व अंतिम दिन संजय सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा दोपहर 12 बजे गोकुल निकुंज बैंक्वेट, हवेलिया चौराहा, सारनाथ, वाराणसी से प्रारंभ होकर लगभग डेढ़ किलोमीटर चलने के बाद सारनाथ मंदिर पहुंची. पूरे मार्ग में लोगों ने फूलों की वर्षा, नारों और स्वतःस्फूर्त सहभागिता के साथ पदयात्रा का स्वागत किया. युवाओं के हाथों में रोजगार की मांग वाले पोस्टर थे और बुज़ुर्गों, महिलाओं व बच्चों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि यह संघर्ष केवल एक दिन का नहीं, बल्कि भविष्य की लड़ाई है.

संजय सिंह ने बुलडोजर और मुद्दों पर किया विरोध

सारनाथ मंदिर दर्शन के उपरांत संजय सिंह लाल बहादुर शास्त्री घाट, सिकरौल, नदेसर, वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज की राजनीति में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, खाद और रोजगार जैसे असली मुद्दों को जानबूझकर हाशिये पर धकेला जा रहा है, उन्होंने कहा कि देश में नफरत की राजनीति इसलिए कराई जा रही है ताकि जनता अपने सवाल न पूछ सके. मिर्जापुर से वाराणसी तक की पदयात्रा में जगह-जगह बुलडोजर से घर तोड़े गए, चौड़ीकरण और परियोजनाओं के नाम पर जमीनें छीनी गईं और हजारों एकड़ पर कब्जे किए गए, उन्होंने कहा कि एक आदमी पूरी जिदगी की कमाई से घर बनाता है और सरकार एक मिनट में उसे उजाड़ देती है. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि वाराणसी में पौराणिक मंदिरों, मूर्तियों और अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तक को नहीं बख्शा गया और जब इन मुद्दों को उठाया गया तो उन पर ही मुक़दमे दर्ज कर दिए गए.

संजय सिंह ने रोजगार और न्याय पर सवाल उठाए

संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल करते हुए कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा करने वाली सरकार 12 साल में 24 करोड़ नौकरियां क्यों नहीं दे सकी, उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में 45 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है, तो कम से कम 45 लाख युवाओं को नौकरी मिलनी चाहिए थी, उन्होंने दो टूक कहा कि आम आदमी पार्टी की मांग साफ है-नौकरी दो, या 18 साल से ऊपर के हर नौजवान को हर महीने 10,000 रुपये बेरोज़गारी भत्ता दो. सामाजिक न्याय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि संविधान का सही पालन ही सामाजिक न्याय है, लेकिन आज दलितों, पिछड़ों और वंचितों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है, उन्होंने शिक्षा, संविधान और भाईचारे की राजनीति पर जोर देते हुए कहा कि नफरत की राजनीति खत्म होगी तो अपने आप मुद्दों की राजनीति मजबूत होगी.

संजय सिंह ने रोजगार पर अपील की

अंत में संजय सिंह ने कहा कि सारनाथ की धरती ने दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश दिया है और भारत तभी विश्व गुरु बनेगा जब वह इसी रास्ते पर चलेगा, उन्होंने जनता से अपील की कि आने वाले चौथे चरण की पदयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर रोजगार और सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को और मजबूत करें, उन्होंने भरोसा दिलाया कि संसद के हर मंच पर वाराणसी और उत्तर प्रदेश की जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाया जाएगा.

AAP ने रोजगार को जनआंदोलन बताया

पदयात्रा के समापन पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने स्पष्ट किया कि “रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बेरोज़गारी, अन्याय और नफरत की राजनीति के खिलाफ जनआंदोलन है, जिसे सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा.

पदयात्रा में AAP नेता शामिल

विधायक सुरेन्द चौधरी,पूर्व विधायक/प्रदेश सहप्रभारी दिलीप पांडेय, नि. प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, पूर्वांचल प्रान्त अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्वांचल प्रान्त प्रभारी अनुराग मिश्रा, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, मीडिया क्वार्डिनेटर सर्वेश मिश्रा,काशी प्रान्त अध्यक्ष पवन तिवारी, मुख्य प्रवक्ता वंशराज दूबे, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल,प्रदेश प्रवक्ता मनीष गुप्ता,पंकज अवाना, अंकुश चौधरी, कमांडो अशोक, नीलम यादव, प्रशांत यादव, शारदा टंडन, अजीत सिंह,अमर सिंह पटेल,पल्लवी वर्मा,संजीव निगम, जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडेय, देवकांत वर्मा आदि.

ये भी पढ़ें – एक साल पहले की ‘लड़ाई’ इस बार ‘जान’ पर बन आई, बदले की आग झुलसे हरजिंदर ने की पवन की हत्या

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

वाराणसी में सीएम योगी ने विकास कार्यों का लिया जायजा, विपक्ष पर निशाना साधा
UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार, 17 जनवरी 2026 को वाराणसी पहुंचे और विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विकास कार्यों को पसंद नहीं कर रहे हैं, इसलिए वे लगातार भ्रामक और झूठे प्रचार के माध्यम से जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काशी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्राचीन विरासत के संरक्षण का काम भी कर रही हैं.

कांग्रेस की भ्रामक प्रचार की आलोचना

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को ये विकास कार्य रास नहीं आ रहे हैं, इसी वजह से वे लगातार भ्रामक और झूठे प्रचार के जरिए देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. योगी ने कहा कि काशी आज ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विकास की साक्षी बन रही है, उन्होंने बताया कि वाराणसी में 55 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं जमीन पर उतर चुकी हैं, जो विकास की एक नई कहानी गढ़ रही हैं.

श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोतरी

सीएम ने पीएम मोदी के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया श्री काशी विश्वनाथ गलियारे के निर्माण के समय से लगातार जारी है, उन्होंने बताया कि उस समय कुछ लोगों ने खंडित प्रतिमाओं को दिखाकर आम जनता को भ्रमित करने की कोशिश की थी, लेकिन अब सच्चाई सबके सामने है. काशी विश्वनाथ गलियारे के निर्माण के बाद प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं, जबकि पहले यह संख्या केवल 10 से 15 हजार तक ही सीमित थी.

मणिकर्णिका घाट पर विकास कार्य जारी

सीएम ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर भी पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है, लेकिन इसे लेकर कांग्रेस और उसके समर्थक बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने कहा कि काशी की जनता सच्चाई से भली-भांति परिचित है और विकास कार्यों के साथ मजबूती से खड़ी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक सूचनाएं फैलाकर लोगों को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने दोहराया कि सरकार विकास और विरासत-दोनों के संरक्षण के अपने संकल्प पर पूरी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ती रहेगी.

मणिकर्णिका घाट का विकास जारी

इस बीच, सीएम के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “क्या ये बात वे काशी के घाट पर जाकर, काशीवासियों की आंखों में आंख डालकर कह सकते हैं? यह सिर्फ सवाल नहीं, बल्कि चुनौती है. दुर्भाग्यपूर्ण है!”

ये बात काशी के घाट पर जाकर, काशीवासियों की आँखों में आँखें डालकर कह सकते हैं क्या। यह सवाल नहीं, चुनौती है।

दुर्भाग्यपूर्ण! pic.twitter.com/OO4dbGih6p
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 17, 2026

ये भी पढ़ें- CM Yogi in Kashi : काशी में CM योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- कुछ लोग ले रहे फिरौती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Manikarnika Ghat : काशी में तोड़ा गया मणिकर्णिका घाट, कांग्रेस और सपा ने खड़े किए सवाल
Manikarnika Ghat : मणिकर्णिका काशी के 84 प्रमुख घाटों में से एक प्रसिद्ध घाट है। इस घाट को साल 1771 में देवी अहिल्याबाई होल्कर ने बनवाया था। बता दें कि इस घाट को अब तोड़ा जा रहा है। जिसको लेकर वहां के स्थानीय लोग विरोध कर रहें हैं, वहीं सियासत गरमा गई है।

काशी में टूट रहे महा श्मशान मणिकर्णिका घाट को लेकर कांग्रेस और सपा ने सवाल खड़े किए हैं। जानकारी के मुताबिक, मणिकर्णिका घाट पर 25 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास (ReDevelopment) परियोजना का काम चल रहा है।

बनारस में मणिकर्णिका घाट पर बुल्डोजर चलाकर सदियों पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को ध्वस्त करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मणिकर्णिका घाट और इसकी प्राचीनता का धार्मिक महत्व तो है ही, इससे लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की स्मिृतियां भी जुड़ी हैं।

विकास के नाम पर, चंद लोगों… pic.twitter.com/HM4Rt4di1u
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 15, 2026

प्रियंका गांधी ने मणिकर्णिका घाट पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने X पर पोस्ट कर लिखा कि मणिकर्णिका घाट को तुड़वाकर सदियों पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को ध्वस्त करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घाट की प्राचीनता का धार्मिक महत्व तो है ही, लेकिन इसके साथ ही लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की स्मृतियां भी जुड़ी हैं।

विकास के नाम पर कुछ लोगों के निजी और व्यवसायिक फायदे के लिए देश की धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को नुकसान पहुंचाना बहुत गलत है। इससे हमारी आस्था और संस्कृति को ठेस पहुंचती है। इससे पहले भी बनारस में रिनोवेशन के नाम पर पुराने मंदिरों को तोड़ा जा चुका है। इससे काशी की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नुकसान पहुंचा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को किया टैग

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को टैग कर लिखा कि क्या उनकी मंशा व्यवसायिक मित्रों को फायदा पहुंचाने की है। खड़गे ने कहा कि पहाड़, जल, जंगल आपने उनके हवाले किए हैं, अब सांस्कृतिक विरासत की बारी आ गई है। उन्होनें कहा कि देश की जनता का आपसे पहला सवाल है कि क्या नवीनीकरण, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का काम हमारी विरासत को बचाते हुए नहीं किया जा सकता था।

वहीं दूसरा सवाल ये है कि सैकड़ों साल पुरानी मूर्तियों को मलबे में क्यों फेंक दिया गया, जबकि उन्हें किसी संग्रहालय में सुरक्षित रखा जा सकता था। खड़गे ने कहा कि बनारस के घाट शहर की पहचान हैं। ऐसे में सवाल किया जा रहा है कि क्या इन घाटों को आम जनता की पहुंच से दूर करने की तैयारी है और क्या यह श्रद्धालुओं के विश्वास के साथ खिलवाड़ नहीं है।

.@narendramodi जी,

भोंडे सौंदर्यीकरण और व्यवसायीकरण के नाम पर आपने बनारस के मणिकर्णिका घाट में बुलडोज़र चलवाकर सदियों पुरानी धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को ध्वस्त कराने का काम किया है।

आप चाहतें हैं कि इतिहास की हर धरोहर को मिटाकर बस अपना नेम-प्लेट चिपका दिया… pic.twitter.com/A2yjf0UrYd
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 15, 2026

भाजपा के विनाश का कारण बनेगी काशी- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा कि कोई भी सच्चा आस्थावान राजमाता, पुण्यश्लोक, धर्मरक्षिका पूजनीय देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्ति के अपमान और उनकी सनातनी काशी-विरासत के प्रति तिरस्कार पूर्ण कार्रवाई को नहीं सहेगा। भाजपा सरकार यह सब काम सिर्फ पैसा कमाने के लिए कर रहे हैं, न ही उनको काशी से मतलब है, न ही काशीवासियों से और न ही न उनसे जुड़े किसी ऐतिहासिक महान व्यक्तित्व से। अब काशी ही भाजपा के विनाश का कारण बनेगी।

मणिकर्णिका घाट पर चल रहे विकास कार्य पर काशी के प्रसिद्ध डोम राजा परिवार के सदस्य विश्वनाथ चौधरी ने अपनी बात रखी और कहा कि, जो बातें सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों से फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं।

ये भी पढ़ें- Visa Free Travel : विश्व रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट हुआ मजबूत, अब इतने देशों की कर सकेंगे फ्री यात्रा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पूर्व ASI चीफ केके मुहम्मद का बयान, ‘मुस्लिम ज्ञानवापी पर दावा छोड़ें, हिंदू नई मांग न उठाएं’
Gyanvapi Masjid : पूर्व एएसआई (ASI) अधिकारी केके मुहम्मद ने मंदिर-मस्जिद विवादों पर दोनों समुदायों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक जगहों को लेकर कई मामले अदालतों में लंबित हैं, इसलिए नए दावे करने से हालात और बिगड़ सकते हैं।

नई जगहों पर ना करें दावा

केके मुहम्मद का कहना है कि अब विवादों का केंद्र सिर्फ तीन जगहें- अयोध्या की राम जन्मभूमि, मथुरा और वाराणसी की ज्ञानवापी- होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि मुसलमानों को अपनी इच्छा से ये जगहें हिंदू समुदाय को सौंप देनी चाहिए और हिंदुओं को भी इसके अलावा नई जगहों पर दावा नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार बार-बार नई मांगें उठाने से समाधान नहीं होगा, बल्कि तनाव बढ़ेगा।

इतिहासकारों ने गलत बातों का किया प्रचार

मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि मथुरा और ज्ञानवापी हिंदू समुदाय के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने मुसलमानों के लिए मक्का और मदीना। उन्होंने अयोध्या विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि 1976 में बाबरी मस्जिद की खुदाई में मिले सबूतों के बाद भी कुछ इतिहासकारों ने गलत बातों का प्रचार किया, जिससे विवाद बढ़ा। उनके मुताबिक मुस्लिम समुदाय के कई लोग शुरू में विवादित स्थान पर मंदिर बनाने की अनुमति देने के पक्ष में थे, लेकिन गलत जानकारी के चलते माहौल बदल गया।

कम्युनिस्ट इतिहासकार खुदाई की जगह नहीं गए

उन्होंने कहा कि कुछ कम्युनिस्ट इतिहासकार खुदाई की जगह पर कभी नहीं गए, फिर भी उन्होंने मुस्लिम समुदाय को भरोसा दिलाया कि वहां मंदिर के अवशेष नहीं मिले थे। बाद में खुदाई का नेतृत्व करने वाले बीबी लाल ने इन दावों का जवाब दिया।

धार्मिक मुद्दों में बरतें सतर्कता

केके मुहम्मद ने सभी धार्मिक मुद्दों में सतर्कता बरतने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय के अंदर भी ऐसी मांगों को रोकने वाला कोई सिस्टम नहीं है, इसलिए संयम जरूरी है। ताजमहल को लेकर कुछ समूहों द्वारा उठाए गए दावों को उन्होंने पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि ताजमहल पहले राजा मान सिंह का महल था, जो बाद में जय सिंह और फिर शाहजहां को सौंपा गया था, और इसके दस्तावेज संग्रहालयों में मौजूद हैं।

देश की सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा

उन्होंने यह भी कहा कि देश की सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा को लेकर सरकार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने मौजूदा समय को ‘एएसआई का काला दौर’ बताया और कहा कि संरक्षण के काम काफी धीमे हो गए हैं। उदाहरण के तौर पर चंबल के बटेश्वर मंदिर परिसर में उनके रिस्टोरेशन का काम पिछले 11 साल में बहुत कम आगे बढ़ पाया है।

ये भी पढ़ें- चेन्नई में सबवे में फंसी मेट्रो ट्रेन, पैदल जाने को मजबूर यात्री

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सर्दी बढ़ते ही प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी, वाराणसी और NCR में बिगड़ी हवा की गुणवत्ता
UP AQI Today : उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. दो दिन चली शीतलहर ने सर्दी को और तेज कर दिया है. सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है. सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रदेश की हवा भी ज्यादा प्रदूषित हो गई है. कई जिलों में वायु गुणवता गंभीर स्तर पर पहुंच गई है, वहीं वाराणसी में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी सावधानी की सलाह

इस बार नवंबर के दूसरे सप्ताह में वाराणसी का शहरी इलाका घने प्रदूषण की चपेट में आ गया है. सुबह से लेकर दोपहर और शाम के बीच पूरे क्षेत्र में धुंध छाई रहती है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के बढते आंकड़े अब लोगों के लिए चिंता का कारण बन गए हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अस्थमा और सांस के मरीजों को ऐसे हालात में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 12 नवंबर को वाराणसी जनपद का एयर क्वालिटी इंडेक्स 348 रिकॉर्ड किया गया जो बीते दिनों की तुलना में सबसे ज्यादा है. इससे पहले 10 और 11 नवंबर को क्रमशः एयर क्वालिटी इंडेक्स 280 और 296 रिकॉर्ड किया गया था.

शहर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा

वाराणसी के अधिकांश शहरी इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जबकि भेलूपुर क्षेत्र में यह आंकड़ा 439 तक पहुंच गया. ये आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि वाराणसी का वायु प्रदूषण इस समय बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है.

दिल्ली से सटे इलाकों में भी वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है. नोएडा और गाजियाबाद में 13 नवंबर की सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया. नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 424, सेक्टर-116 में 399 और सेक्टर-1 में 389 दर्ज किया गया. वहीं, गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र का एक्यूआई 412, वसुंधरा में 409 और संजय नगर में 351 रिकॉर्ड किया गया.

परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान समय में जिले में बढ़ते प्रदूषण के कारण न सिर्फ मरीजों बल्कि आम लोगों को भी बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है. अस्थमा और सांस के रोगियों को ऐसे हालात में बाहर निकलने से बचना चाहिए. शहरी क्षेत्र में निकलते समय सभी को अच्छे मास्क का जरूर प्रयोग करना चाहिए. आंखों में जलन होने पर और शारीरिक किसी भी समस्या पर चिकित्सकों से जरूर परामर्श लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शैला खानम को दी उम्मीद की नई राह, सिलाई मशीन से मिली आजीविका
CM Yogi Janta Darshan : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के सर्किट हाउस सभागार में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी. इस दौरान शैला खानम नाम की महिला ने मुख्यमंत्री से अपनी कठिनाइयों का जिक्र करते हुए सिलाई मशीन की मांग की, ताकि वह इसे अपनी आजीविका का साधन बना सकें. इस मांग को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया और शैला खानम को सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई. मशीन मिलने के बाद शैला खानम ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया.

अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के दिए निर्देश

जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों से बात करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिए. शैला खानम ने मुख्यमंत्री से बताया कि उनके पास कोई स्थिर रोजगार नहीं है और उनके पति की आमदनी भी कम है, जिससे परिवार की स्थिति कठिन हो रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री से एक सिलाई मशीन की मांग की, ताकि वह इसे अपनी आजीविका का साधन बना सकें और अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकें.

2 धंटे के भीतर मिली सिलाई मशीन

शैला की मांग सुनकर सीएम योगी ने उन्हें सिलाई मशीन शीघ्र उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिया. उन्होंने जिला प्रशासन को जल्द मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिया, जिसपर तुरंत कदम उठाते हुए जिला प्रशासन ने शैला खानम को महज 02 घण्टे के अन्दर सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी.

यह भी पढ़ें : इजरायल के हवाई हमले में यमन के प्रधानमंत्री की मौत, कई अन्य मंत्री और अधिकारी भी मारे गए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप