Rain Forecast Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

UP में आज झमाझम बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग ने शनिवार (4 जुलाई) के लिए पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. पश्चिमी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

कई जिलों में हुई अच्छी बारिश

बीते कुछ घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 99.8 मिमी बारिश कानपुर में रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा मेरठ में 86 मिमी, बदायूं में 85 मिमी, चित्रकूट और संभल में 62-62 मिमी, बांदा में 50 मिमी, लखीमपुर खीरी में 49.2 मिमी और कासगंज में 46 मिमी वर्षा दर्ज की गई. वहीं, बुंदेलखंड और तराई क्षेत्र के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है.

लखनऊ में भी बारिश की संभावना

हम बात करें राजधानी लखनऊ की तो लखनऊ में भी बादलों की आवाजाही बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मेघगर्जन और बारिश होने की संभावना है. शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली है और तापमान में पहले की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है.

तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश के तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है. इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है. इससे पहले प्रदेश का सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान फतेहगढ़ में दर्ज किया गया था, जबकि सबसे कम 23.5 डिग्री सेल्सियस तापमान हरदोई में रिकॉर्ड किया गया.

5 जुलाई से फिर तेज बारिश के संकेत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार के दौरान मानसून का असर मुख्य रूप से बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में अधिक रहेगा. इसके बाद 5 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर व्यापक और तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने तथा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, आज भी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
New Delhi : जून की तेज गर्मी के बाद दिल्ली-NCR में मानसून सक्रिय होने से मौसम सुहावना हो गया है. हालांकि, इस बार राजधानी में मानसून सामान्य समय से करीब पांच दिन देर से पहुंचा. शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बारिश की संभावना बनी हुई है. गुरुवार को नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई थी, जबकि शुक्रवार को भी बादलों का डेरा बना हुआ है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 2 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. इस दौरान हवा में नमी का अधिकतम स्तर 95 प्रतिशत और न्यूनतम स्तर 61 प्रतिशत रहा.

दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी

आईएमडी ने 3 जुलाई के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. शुक्रवार को राजधानी के कई हिस्सों में ठंडी हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश भी देखने को मिली.

मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी. विभाग ने यह भी बताया कि अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ अन्य इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

मौसम विभाग ने लोगों से बदलते मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने सलाह दी है कि आंधी, तूफान और बिजली गिरने के समय खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करें और यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी जरूर लें.

ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-NCR में मानसून की दस्तक, गर्मी से राहत के आसार, बारिश की संभावना
Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में मानसून का असर अब धीरे-धीरे नजर आने लगा है. क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बनी हुई है और धूप के बीच मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से पहले एनसीआर में हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें और मानसूनी हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. हालांकि अभी किसी भी दिन के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

आसमान में बादल छाए रहेंगे

रविवार (28 जून) को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. इस दौरान हवा में नमी करीब 62 प्रतिशत रहने और हवा की गति लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है.

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

सोमवार (29 जून) को मौसम में बदलाव जारी रहने के आसार हैं. तापमान में हल्की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मंगलवार (30 जून) को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने इस दिन भी बारिश और गरज-चमक की संभावना बताई है.

गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

बुधवार (1 जुलाई) को तापमान में और कमी आ सकती है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. वहीं गुरुवार (2 जुलाई) को भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक एनसीआर में बादलों का असर बना रहेगा. धूप के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. बारिश या तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र TET पेपर लीक, रद्द हुई कल होने वाली परीक्षा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-NCR में कब आएगा मानसून? मौसम विभाग ने बताया नया अपडेट, गर्मी से जल्द मिलेगी राहत
Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR के लोगों को आने वाले दिनों में तपती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, हालांकि मानसून की दस्तक के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. मौसम विभाग के अनुसार, पहले मानसून के 27 जून तक राजधानी में पहुंचने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अब इसके जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली-NCR पहुंचने का अनुमान है.

इस बीच प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी. बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट महसूस की जा सकती है. इससे लोगों को लू और बढ़ती उमस से राहत मिलने की उम्मीद है. फिलहाल मौसम विभाग ने किसी भी दिन के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है.

हल्की बारिश के आसार

शनिवार (27 जून) को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने, बिजली चमकने, आंधी-तूफान और बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है.

सुबह के समय दिल्ली में तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है. हवा की रफ्तार करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और नमी का स्तर लगभग 70 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है. शनिवार शाम 4 बजे से 7 बजे के बीच हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

रविवार (28 जून) को भी दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर बना रहेगा. अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

सोमवार (29 जून) को तापमान में गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं.

तापमान में गिरावट के संकेत

मंगलवार (30 जून) को भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग ने इस दिन भी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है.

वहीं बुधवार (1 जुलाई) को तापमान और नीचे आ सकता है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन भी बारिश के संकेत हैं, जिससे मानसून के दिल्ली-एनसीआर के करीब पहुंचने की संभावना मजबूत होती दिख रही है.

ये भी पढ़ें- भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल! GDP अनुमान बढ़ा, जानिए पूरी रिपोर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान में मौसम ने बदली करवट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 जून को क्षेत्र में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी को देखते हुए इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं

पूर्वानुमान के मुताबिक 1 जून को अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 2 जून को भी मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है और तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

3-4 जून को छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 और 4 जून को भी बादल छाए रहने, गरज-चमक और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि इन दिनों किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर सीमित रहेगा।

5 और 6 जून को मौसम साफ रहने की आशंका

5 और 6 जून को मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है। आसमान में आंशिक बादल बने रहेंगे, लेकिन किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदल से स्थितियां

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के कारण अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में तापमान नियंत्रित रहेगा। बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को लू और अत्यधिक गर्मी से राहत मिल सकती है।

लोगों को उमस से मिली राहत

वहीं राजस्थान के जोधपुर में भी मौसम ने करवट ली है। सोमवार शाम को तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली। इससे पहले 30 मई को भी शहर में तेज अंधड़ और बारिश हुई थी, जिसमें कुछ स्थानों पर नुकसान की घटनाएं सामने आई थीं।

2 और 3 जून को आंधी और बारिश

मौसम विभाग ने जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए भी 2 और 3 जून को आंधी और बारिश की संभावना जताई है। ग्रामीण इलाकों में हल्की वर्षा के बाद मौसम अधिक सुहावना हो गया है और अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

ये भी पढ़ें- सिरसा में रेबीज से महिला की मौत, मामूली चोट समझकर किया था इग्नोर, बोलने में हकलाने लगीं थी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

देश में मौसम बदलेगा: कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओले का अलर्ट
IMD Alert : देश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले एक सप्ताह के लिए देश के कई हिस्सों में खराब मौसम की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है. पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के अलग-अलग राज्यों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने जैसी स्थितियां बन सकती हैं.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 11 मई के आसपास पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर धीरे-धीरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंचेगा. इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में भी अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है.

उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में 11 से 14 मई के बीच मौसम काफी बदल सकता है. इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश के आसार जताए गए हैं. वहीं बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 9 मई के आसपास तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है.

दूसरी ओर राजस्थान और गुजरात में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं. इन राज्यों के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू का असर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में तापमान लगातार ऊंचा बना रहेगा, जबकि हाल ही में बाड़मेर में अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया.

पहाड़ी राज्यों में मौसम रहेगा सक्रिय

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 11 से 14 मई के बीच मौसम काफी सक्रिय रहने की संभावना है. यहां तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी

वहीं, दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना हैं. खासकर केरल और तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की स्थिति बन सकती है. वहीं महाराष्ट्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

ये भी पढ़ें- फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, पीएम इंटर्नशिप स्कीम से शुरू करें करियर,हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूपी-बिहार में तेज गर्मी का असर, कई राज्यों में बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी
Weather Update : अप्रैल के तीसरे सप्ताह में गर्मी ने उत्तर भारत में अपना असर तेज कर दिया है. यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में दोपहर के समय हालात काफी कठिन हो गए हैं. सुबह 10 बजे के बाद ही तापमान तेजी से बढ़ने लगता है, जिससे लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तर भारत के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई जा रही हैं.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जहां एक ओर उत्तर भारत गर्मी से परेशान रहेगा, वहीं पहाड़ी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अलग रहेगा. शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में भी बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है.

कहीं-कहीं बारिश के संकेत

पंजाब और राजस्थान के पाकिस्तान सीमा से लगे इलाकों में गर्मी अपने चरम पर रहेगी. हालांकि जम्मू-कश्मीर से सटे पंजाब के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश होने के संकेत हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मध्य भारत में भी तेज धूप का असर बना रहेगा. हालांकि 19 और 20 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. महाराष्ट्र के विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तापमान धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा, जबकि 20 अप्रैल के बाद यहां भी हल्की बारिश के आसार हैं.

17 से 22 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश के संकेत

पूर्वी भारत में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना रहेगा और बारिश जारी रहने की संभावना है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है. वहीं बिहार के पूर्वी हिस्सों, ओडिशा और बंगाल के मैदानी इलाकों में 17 से 22 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत हैं. सिक्किम में 17 और 18 अप्रैल को तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

दक्षिण भारत में भी मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. तटीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में तेज धूप और नमी के कारण उमस भरी गर्मी रहेगी. इन राज्यों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें- दोस्त से मिलने के लिए 12 किलोमीटर दौड़ी लड़की, धूल से हुआ बुरा हाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

IMD का बड़ा अपडेट: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और निम्न दबाव से अगले दो हफ्तों तक बारिश-बर्फबारी, तापमान में बदलाव के संकेत
Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 13 फरवरी और 16-17 फरवरी 2026 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

विभाग ने बताया कि पहला पश्चिमी विक्षोभ 13 फरवरी से सक्रिय होगा, जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी से असर दिखाना शुरू करेगा. इसके अलावा, 15 फरवरी को बंगाल की खाड़ी और देश के पूर्वी हिस्सों के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

19 फरवरी तक ज्यादा बारिश के आसार

तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में 19 फरवरी तक सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है.

वहीं, 19 से 26 फरवरी के बीच तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना बनी हुई हैं.

अधिक तापमान रहने की संभावना

देश के पूर्वी राज्यों के साथ पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं, जबकि गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कर्नाटक में 19 फरवरी तक तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है. वहीं 19 से 26 फरवरी के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की संभावना है, जबकि दूसरी ओर छत्तीसगढ़, केरल और आंध्र प्रदेश के साथ विदर्भ क्षेत्र में तापमान सामान्य से कम बने रहने के संकेत हैं.

दिल्ली की वायु गुणवत्ता की स्थिति

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में है. बृहस्पतिवार को एक्यूआई 201 दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें – भारत की ताकत बढ़ाएंगे 114 राफेल और P-8I विमान, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
Today Weather : उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे. इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 1 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना हैं. वहीं राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में आज ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ हफ्तों में उत्तर-पश्चिम भारत में पहले तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा और उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. उधर, महाराष्ट्र में अगले दो दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.

सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना

दिल्ली में आज सुबह मौसम आंशिक बादलों के साथ ठंडा रहेगा. सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना है. दोपहर में मौसम थोड़ा खुला रहेगा, लेकिन शाम और रात को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 06-08 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

कई जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी

यूपी के मौसम में बदलाव जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी से प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी. लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक 31 जनवरी को पश्चिमी यूपी में मौसम सामान्य रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी के कई जिलों में 100 से 500 मीटर दृश्यता वाला कोहरा छा सकता है. 1 फरवरी को पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और 2 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे.

ये भी पढ़ें- IndiGo Bomb Threat : इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बारिश के बाद बढ़ी ठंड, कोहरे का अलर्ट, 1 से 3 फरवरी तक फिर होगी बारिश
UP Weather : उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक हुई बारिश के बाद ठंड और बढ़ गई है. प्रदेश के कई इलाकों में आज भी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है. गुरुवार को मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन इसके साथ ही घने कोहरे का प्रकोप देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, दोनों संभागों के कुछ जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सुबह और शाम के समय कोहरे के कारण कई जगहों पर दृश्यता कम रहने की संभावना है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है. आने वाले 48 घंटों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने का अनुमान है.

नोएडा और गाजियाबाद में धूप से मिलेगी राहत

राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, हालांकि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, कोहरा धीरे-धीरे छंट जाएगा और तेज धूप निकलने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में भी दिन के समय धूप खिली रहेगी, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है.

1 से 3 फरवरी तक बारिश के आसार

वही, 31 जनवरी से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी से 3 फरवरी के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, रायबरेली, सहारनपुर समेत आसपास के जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं. बारिश के चलते तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Ajit Pawar Plane Crash : महिला कैप्टन सांभवी पाठक के आखिरी शब्द Oh… जानें प्लेन क्रैश से पहले क्या हुआ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप