नोएडा के मॉल में मर्डर से सनसनी, बार स्टाफ ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान

Share

Garden Galleria Mall के लॉस्ट लेमन रेस्टोरेंट में पार्टी करने पहुंचे युवकों और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच हुई मारपीट हुई। जिसमें बिहार के एक शख्स की मौत हो गई।

मॉल
Share

यूपी के नोएडा में गार्डन गैलेरिया मॉल में एक मामूली सी बात को लेकर हुए विवाद पर 35 साल के एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामला गार्डन गैलेरिया के लॉस्ट लेमन्स बार का है। अब पुलिस ने इस मामले में बार के 8 कर्मचारियों के हिरासत में लिया है।

इस मारपीट में एक व्यक्ति बृजेश राय(30) हसनपुरा जिला छपरा का रहने वाला था। बृजेश सेक्टर 76 में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। विवाद के बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया है।

क्या था पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, लिस अधिकारी ने बताया, ”सेक्टर 82 एनएसईजेड स्थित एक प्राइवेट कंपनी के 6 पुरुष और एक महिला कर्मचारी कल पार्टी करने आए थे। इन लोगों ने खाना और शराब ऑर्डर किया। रात करीब 11 बजे उन्होंने और शराब का ऑर्डर दिया। पब के स्टाफ ने उन्हें बिल चुकाने को कहा और बताया कि पब बंद होने के समय हो गया है, इसलिए चले जाएं। इसको लेकर पार्टी कर रहे लोगों और स्टाफ में बहस होने लगी और जो हिंसक हो गई। विवाद के बाद बार के कर्मचारियों और बाउंसर ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया जिसके बाद वो घायल हो गए। झगड़े के दौरान ब्रजेश को धक्का दिया गया जिससे उसका सिर किसी चीज से टकराकर फट गया। ब्रजेश के सिर से खून बहने लगा। उन्हें जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया है।

पुलिस ने कि FIR दर्ज

अब पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। बार के 14 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ हो रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में आठ लोगों की पहचान हुई है। नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: आंधी ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से शादी में आई महिला की मौत, बिजली के खंभे उखड़े