Jharkhandराज्य

बदमाशों ने खुलेआम ST मोर्चा जिला के अध्य्क्ष जीतराम मुंडा की हत्या

रांची: भाजपा एसटी मोर्चा रांची के जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा को बदमाशों ने सेरेआम गोली मार दी। जिसके बाद 38 वर्षीय जीतराम मुंडा की मौत हो गई। बता दें घटना ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालू की है।

झारखंड की राजधानी रांची में भी बदमाश कितने बेखौफ हैं, उन्होंने एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। गोली लगने के बाद जीतराम को मेदांता अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में एक कार्यकर्ता राजकिशोर साहू गोली लगने से जख्मी हो गए। उनका इलाज मेदांता में चल रहा है। उनके हाथ में गोली लगी है। इस घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है।  जानकारी के मुताबिक, हत्यारे किसी बाइक पर आए थे। सीसीटीवी की पड़ताल के साथ ही नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू करा दी गई।

विपक्ष ने सरकार को घेरा

बता दें इस घटना को लेकर राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास और सांसद संजय सेठ ने घटना की कड़ी भर्तसना की है। रघुवर दास ने राज्य के कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़े किए हैं।   

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह प्रशासनिक चूक का अंजाम है। उन्होंने कहा कि जीतराम को पहले से हमले की आशंका थी। इससे पहले भी उनपर हमला हुआ था।

Related Articles

Back to top button