Uttar Pradeshराज्य

‘वकील’ ने बुजुर्ग महिला की लाश से लगवा लिया अंगूठा, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वकील का लिबास पहने एक शख्स मृत महिला से कागजातों पर अंगूठा लगवाता दिख रहा है।

वायरल वीडियो के बारे में जितेंद्र शर्मा नाम के शख्स ने दावा किया है कि वीडियो में दिखाई दे रही मृत महिला उनकी नानी हैं और उनकी मौत आठ मई 2021 को हो गई थी।

जब उनका शव कार में रखा हुआ था तभी वकील का लिबास पहने एक शख्स आया और उसने मृत नानी से कागजों पर अंगूठा लगवा लिया।

दो साल बाद ये वीडियो सामने आया है जिसके बाद संपत्ति का विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस का कहना है उन्होंने वीडियो का संज्ञान ले लिया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़ें: अमित शाह किसी भी तरह से गृह मंत्री बनने लायक़ नहीं है: सुब्रमण्यम स्वामी

Related Articles

Back to top button