Bihar News: तेजस्वी बोले…’डॉ. मनोज झा ने जो कहा, ठीक कहा…’

Tejashwi support Dr. Manoj Jha
Tejashwi support Dr. Manoj Jha: आरजेडी सांसद डॉ. मनोज झा ने केंद्र सरकार पर दिए गए अपने बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। उन्होंने साफ तौर पर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी विपक्ष का सामना करने में सक्षम नहीं है। इसलिए वह जांच एजेंसियों का प्रयोग कर रही है। मनोज झा ने कहा था कि हो सकता है कि जांच एजेंसियों द्वारा तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को उठा लिया जाए। अब इस मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने मनोज झा के बयान का समर्थन किया है।
Tejashwi support Dr. Manoj Jha: ‘इसमें एजेंसियों की गलती नहीं’
राजद सांसद मनोज झा के ईडी सक्रिय वाले बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “उन्होंने जो कहा है वो ठीक कहा है। गलत कुछ भी नहीं कहा है। ईडी इससे पहले छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में सक्रिय थी। अब वहां चुनाव खत्म हो गए हैं तो अब ईडी अन्य राज्यों में भी सक्रिय हो रही है।…इसमें एजेंसियों की गलती नहीं है। उन पर काफी दबाव है..यह तो रूटीन हो गया है…”
मनोज झा ने पुख्ता जानकारी की कही थी बात
मनोज झा ने कहा था, 22 जनवरी तक केंद्रीय जांच एजेंसियां जैसे सीबीआई और ईडी हाइपर एक्टिव रहेंगी। ये विपक्षी नेताओं को परेशान करेंगी। मैं यह बात ऐसे ही नहीं कह रहा हूं। पुख्ता जानकारी मिली है। अपने होश-ओ-हवास में यह बात कह रहा हूं। ऐजेसिंयों के अधिकारियों से ही यह जानकारी मिली है। इन जांच एजेंसियों को हाइपर एक्टिव रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें: Bihar Crime: जमीनी विवाद में गोली लगने से घायल हुआ शख्स
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar