
Tata Trust : रतन टाटा का निधन हो गया था। अब नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया अध्यक्ष बनाया गया है। मुंबई में नया अध्यक्ष बनाने को लेकर बैठक की गई थी। इस बैठक में नोएल टाटा को नया चेयरमैन बनाया गया। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है। बता दें कि नोएल टाटा 67 साल के हैं। रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि टाटा समूह के दो महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं। इसमें टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट शामिल है। इससे पहले नोएल टाटा ने इन संस्थाओं में ट्रस्टी के रूप में भी काम किया है। टाटा ट्रस्ट की बात करें तो रतन टाटा ने टाटा ट्रस्ट बनाया था। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा सनस है। टाटा सनस का बड़ा हिस्सा है। अब नोएल टाटा को ट्रस्ट का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
पहले इन पदों पर किया है काम
वह टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष के तौर पर भी काम कर रहे हैं। नोएल टाटा टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष के तौर पर भी काम कर रहे हैं।
टाटा ग्रुप की बात करें तो टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन के पद पर काम कर चुके हैं, जब उन्हें इस पर नियुक्त किया गया था। उसी समय ऐसा कहा जाने लगा था कि रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को जिम्मेदारी दी जा सकती है। टाटा ग्रुप के साथ भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। नोएल टाटा कई कंपनियों के चेयरमैन भी हैं। टाटा ग्रुप की कई बड़ी कंपनियां हैं।
Murder Case : पति-पत्नी की कहासुनी ने लिया मौत का रूप, गला घोट कर की पत्नी की हत्या
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप