आगरा में शुरू हुआ ताज महोत्सव 2025, जानें टिकट और कार्यक्रम की पूरी जानकारी

Taj Mahotsav 2025 :

Taj Mahotsav 2025 : आगरा में शुरू हुआ ताज महोत्सव 2025, जानें टिकट और कार्यक्रम की पूरी जानकारी

Share

Taj Mahotsav 2025 : उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में ताज महोत्सव 2025 का भव्य आगाज हो चुका है। यह प्रतिष्ठित उत्सव हर साल ताजमहल के निकट आयोजित किया जाता है और इस बार यह 33वां संस्करण है। इस उत्सव में देश-विदेश से लोग आते हैं और यहां भारतीय कला, शिल्प, संगीत, संस्कृति और व्यंजनों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यदि आप इस महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

ताज महोत्सव 2025 की तारीखें और स्थान

सबसे पहले बता दें कि ताज महोत्सव 18 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक चलेगा। इस दौरान यह महोत्सव आगरा के शिल्प ग्राम (ताजमहल के ईस्टर्न गेट के पास) में आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से इस स्थल पर अस्थाई पुलिस चौकी भी बनाई गई है।

क्या है टिकट की कीमत?

महोत्सव में प्रवेश के लिए टिकट की कीमत कुछ इस प्रकार है:

  • वयस्क: ₹50 प्रति व्यक्ति
  • 3 वर्ष तक के बच्चे: निःशुल्क
  • विदेशी पर्यटक: निःशुल्क
  • स्कूल ग्रुप (50 बच्चों के समूह के लिए): ₹700 (इसमें 2 शिक्षक के लिए निःशुल्क प्रवेश)

कहां से मिलेगा टिकट?

आधिकरिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, महोत्सव में प्रवेश के लिए टिकट को आप सभी प्रवेश द्वारों पर स्थित टिकट खिड़कियों से खरीद सकते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अतिरिक्त टिकट की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा, आप www.tajmahotsav.org पर जाकर भी अपनी टिकट ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भिंड में तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर, 7 की मौत, 13 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप