खेल

T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से बाहर, जिम्बाब्वे ने सुपर- 8 में बनाई जगह

T20 World Cup 2026 : आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मंगलवार को होने वाला टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस वजह से जिम्बाब्वे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंचने वाली सातवीं टीम बन गई।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 में पहुंचने का सपना टूट गया और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 2009 के बाद यह दूसरा मौका है जब ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में जगह नहीं बना सका। ऑस्ट्रेलिया को लीग स्टेज में पहले जिम्बाब्वे और फिर श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

सुपर-8 में श्रीलंका और जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे सुपर-8 में ग्रुप ए में शामिल होगी, जहां उसका सामना वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और भारत से होगा। जिम्बाब्वे के सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे। ग्रुप बी से अब तक सुपर-8 में श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने जगह बनाई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और ओमान बाहर हो गए।

श्रीलंका से मिली थी करारी हार

एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी। 13 फरवरी को उन्हें जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया का अगला मैच 20 फरवरी को ओमान से है, लेकिन जीत के बावजूद टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकेगी।

ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav : तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, 12 दिन बाद सलाखों से मिली छुट्टी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button