Surya Grahan 2022: 25 अक्टूबर को है साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Surya Grahan Time
Share

2022 Surya Grahan Time: 25 अक्टूबर यानि दिवाली के अगले दिन साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है। वैसे पंचांग के अनुसार देखें तो कार्तिक आमवस्या तिथि में यानि दिवाली की तिथि के समय में यह सूर्य ग्रहण का सूतक का लगने वाला है। यह खंडग्रास सूर्य ग्रहण है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राहु-केतु जब सूर्य का ग्रहण करने वाले होते हैं, इस वजह से सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण की यह कथा समुद्र मंथन से निकले अमृत के वितरण से जुड़ी हुई है। यह सूर्य ग्रहण देश के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

25 अक्टूबर को है साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण

कार्तिक अमावस्या तिथि का प्रारंभ: 24 अक्टूबर, शाम 05:27 बजे से

कार्तिक अमावस्या तिथि का समापन: 25 अक्टूबर, शाम 04:18 बजे से

सूतक काल का प्रारंभ: 25 अक्टूबर, प्रात: 03:17 बजे से

सूतक काल का समापन: 25 अक्टूबर, शाम 05:42 बजे तक

जानें आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव

बताते चलें कि सूर्य ग्रहण के दिन पूजा पाठ वर्जित होता है। इस दिन ग्रहण काल में भगवान के नाम का जाप ही करना चाहिए। माना जाता है कि सूर्य भगवान पर ग्रहण का साया है, इसलिए कोई मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। इस समय में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखना होता है। सूर्य ग्रहण के बाद स्नान और पूजा पाठ करते हैं। इस बार 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण शाम 4:42 बजे से 5:222 बजे तक रहेगा। इससे 12 घंटे पहले ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा।