Gujaratराज्य

सूरत में सस्ते डॉलर के चक्कर में कारोबारी से 6.50 लाख रुपये की ठगी

Gujrat News : आजकल ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऑनलाइन फ्रॉड, एटीएम और बैंक धोखाधड़ी जैसी घटनाओं में सक्रिय गिरोह लोगों को निशाना बना रहे हैं. हाल ही में गुजरात से सस्ती डॉलर की लालच में हुई एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है.

यह घटना सूरत के वराछा इलाके की है, जिसमें योगीचौक, तिरुपति सोसायटी निवासी कमलेश प्रागजीभाई जोगाणी शामिल हैं. कमलेश प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में हैं. कमलेश प्रागजीभाई जोगाणी के मित्र रजनीभाई को डॉलर की जरूरत थी. मित्र की मदद के लिए कमलेश ने अपने बेटे गर्व से बीत की. बेटे ने अपने दोस्त द्वारकेश के माध्यम से सलमान उर्फ तनीम कापड़िया से संपर्क किया. सलमान ने दावा किया कि वह बाजार दर से कम कीमत पर डॉलर उपलब्ध करा सकता है. यही वह बिंदु था जहां से ठगी की कहानी शुरू हुई.

फिल्मी स्टाइल में हुई ठगी

कारोबारी से ठगी पूरी तरह से फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया. ठगों ने सबसे पहले व्यापारी को भरोसे में लिया. पूरी योजना बनाकर ठगों ने व्यापारी को भवानी मंदिर के पास बुलाया. वहां से सुरक्षा का हवाला देकर लालगेट इलाके के पास सुनसान गली में ले गया और पैसे गिनने के बहाने थैला लेकर अंदर चला गया और अपने साथी फैजल को व्यापारी के पास छोड़ दिया, जिससे कि शंका न हो. जब काफी देर तक सलमान वापस नहीं आया तो कमलेश को शक हुआ. इसी बीच फैसल अचानक झगड़े का नाटक करने लगा इस बीच शोर-शराबे का फायदा उठाकर वह भाग निकला.

ठगों ने कारोबारी से रुपये छीन लिए

बता दें कि ठगों ने कारोबारी के साथ ठगी पूरी तरह फिल्मी अंदाज में अंजाम दी. सबसे पहले उन्होंने व्यापारी का भरोसा जीता और पूरी योजना के तहत उसे भवानी मंदिर के पास बुलाया. वहां से सुरक्षा का हवाला देते हुए व्यापारी को लालगेट इलाके की सुनसान गली में ले जाया गया. पैसे गिनने के बहाने ठगों ने व्यापारी से थैला लिया और अपने साथी फैजल को उसके पास छोड़ दिया, ताकि कोई शक न हो.

जब काफी समय तक सलमान वापस नहीं आया, तो कमलेश को शंका हुई. इसी बीच फैजल ने झगड़े का नाटक किया और शोर-शराबे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला.

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

घटना के बाद पीड़ित कारोबारी ने लालगेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. आरोपियों के भागने के मार्ग का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से चेतावनी दी है कि ऐसे व्यक्तियों से मुद्रा विनिमय करने से बचें.

ये भी पढ़ें- सरकार ने 300 अवैध बेटिंग साइट्स और ऐप ब्लॉक किए, सट्टेबाजी पर सरकार की सख्ती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button