विदेश

न्यूजीलैंड में भूकंप के ज़ोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.2

न्यूजीलैंड में आज सुबह जोरदार भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है। भारतीय समय के मुताबिक, आज सुबह छह बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

ये भूकंप न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप समूह पर आया था। NCS के मुताबिक, इसका केंद्र जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप के बाद न्यूजीलैंड में सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

सिविल डिफेंस ने कहा, “मौजूदा जानकारी के आधार पर, प्रारंभिक आकलन यह है कि भूकंप से सुनामी आने की संभावना नहीं है जो न्यूजीलैंड के लिए खतरा पैदा करेगी।”

ये भी पढ़ें: Covid Update: पिछले 24 घंटे में मिले 7,178 मामले, एक्टिव मामलों की संख्या में आई गिरावट

Related Articles

Back to top button