Biharक्राइमराज्य

ताजिया जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस कर्मी और राहगीर घायल

बिहार के भोजपुर में गुरुवार रात ताजिया जुलूस के दौरान दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से पथराव किया गया घटना में कुछ राहगीर और पुलिस वाले घायल हो गए।

ये था पूरा मामला

विवाद आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शीश महल चौक पर हुआ। ताजिया जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने एक ज्वैलरी शॉप की छत से नीचे भीड़ पर पथराव किया और भगवा झंडा फहराया। इसके बाद दूसरी ओर से भी पत्थर बाजी होने लगी। सूचना मिलते ही भोजपुर डीएम राज कुमार, एसडीएम ज्योति नाथ सहदेव एवं अन्य पुलिस बल घटनास्थल पहुंचे। फिलहाल स्थिति सामान्य और नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने ज्वैलरी शॉप के मालिक और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों ने शराब पी रखी थी। एक भगवा झंडा भी बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें:नोएडाः फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दोबाचा

Related Articles

Back to top button