Advertisement

CM धामी छठ घाट पर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कार्यक्रम में हुए शामिल

Share
Advertisement

उत्तराखंड: गुरुवार को खटीमा में प्रातः काल उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी छठ घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रभु से प्रदेशवासियों का जीवन सदैव प्रकाशमय और सुखमय रहे, इसकी कामना की।

Advertisement

CM धामी छठ घाट पर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कार्यक्रम में हुए शामिल

बता दें कि आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इसी के साथ चार दिनों तक चले छठ पर्व का समापन हो गया। गुरुवार सुबह से ही लोग घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए। मुहूर्त के अनुसार सुबह 6.41 बजे लोगों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और पारण किया।

आज प्रातः काल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। छठ पूजा का चौथा दिन 11 नवंबर 2021, दिन गुरुवार है। इस दिन (उषा अर्घ्य) सूर्योदय का समय सुबह 06:41 बजे था। उषा अर्घ्य अर्थात इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले नदी के घाट पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। गुरुवार की सुबह भारी संख्या में श्रद्धालु नए परिधानों में सज-धज कर गंगा तट पर पहुंचे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद वहां लगे मेले का भी जमकर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *