Advertisement

चंद्रशेखर पर हमला करने वालों की कार बरामद, गोली चलाने के आरोप में 4 अरेस्ट

Chandrashekhar

Chandrashekhar

Share
Advertisement

बीते दिन बुधवार को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ‘आजाद’ पर सहारनपुर में फायरिंग हुई। जिसमें चंद्रशेखर की कमर पर चोट लग गई। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को चार लोगों को हिरासत में लिया है। हमले के समय इस्तेमाल की गई कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार 28 जून को चंद्रशेखर आजाद अपनी फार्च्यूनर गाड़ी से यात्रा कर रहे थे। गाड़ी में उनके साथ भाई भी था। इसी दौरान हमलावरों ने चंद्रशेखर पर फायरिंग कर दी। इस पूरी घटना में चंद्रशेखर घायल हो गए और उनकी गाड़ी के शीशे भी टूट गए।

सहारनपुर से दिल्ली जा रहे थे आजाद

 घटना के तुरंत बाद चंद्रशेखर आजाद को तत्काल सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजाद के साथियों ने बताया कि जिस वक्त हमला हुआ वे सहारनपुर में एक कार्यकर्ता के घर आए हुए थे जिनकी मां का कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था।

सहारनपुर के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मैंने चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात और बात की है। वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। मैंने उनके डॉक्टर से भी बात की है। डॉक्टरों ने भी बताया कि आजाद की हालत स्थिर है। उन्हें संभवतः कल छुट्टी दे दी जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: पुलिस को मिली कामयाबी, शराब तस्करी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *