UP Politics: भाजपा के साथ जल्द हो सकता है RLD का गठबंधन! जयंत चौधरी ने दिया बड़ा बयान
UP Politics: कुछ दिन पहले जब केंद्र सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया था तो उसके बाद से ही कहा जा रहा था कि RLD प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) जल्द भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं। जयंत चौधरी ने खुद भी गठबंधन की बात कही थी। लेकिन इसका कोई औपराचिक ऐलान नहीं हुआ है। आज इसे लेकर जयंत चौधरी ने एक बयान दिया है।
UP Politics: ‘घोषणा होगी तो जानकारी मिल जाएगी’
RLD प्रमुख जयंत चौधरी जब मीडिया ने पूछा कि भाजपा के साथ गठबंधन की घोषणा कब की जाएगी, तो जयंत चौधरी ने कहा कि जब इसकी घोषणा होगी तो सभी को पता चल जाएगा। बता दें कि जिस दिन चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान हुआ था उस दिन BJP के साथ गठबंधन पर जयंत चौधरी ने कहा था कि ‘अब किस मुंह से मना करूं’। इसके बाद से दी सियासी जानकार दोनों पार्टियों के गठबंधन का इंतजार कर रहे हैं।
किसान आंदोलन पर भी कही बात
इस दौरान RLD प्रमुख ने किसान आंदोलन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ‘उम्मीद है कि किसान आंदोलन का जल्द ही समाधान निकल जाएगा। दोनों तरफ से धैर्य की आवश्यकता है। कोई हिंसा ना हो और उनकी बात मानी जाए।’
ये भी पढ़ें- 13 मार्च को हो सकता है Lok Sabha Election की तारीखों का ऐलान!
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप