Advertisement

UP Nikay Chunav: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लाइन में लगकर किया मतदान

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए आज (4 मई) को पहले चरण का मतदान हो रहा है। पहले चरण के मतदान के लिए यूपी के 37 जिलों में वोटिंग प्रक्रिया जारी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई बड़े दिग्गज नेता अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। इसी कड़ी में स्वतंत्र देव सिंह ने भी मतदान कर दिया है।

Advertisement

बता दें कि उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज उरई में मतदान करने पहुँचे। उन्होंने जालौन के राजकीय इंटर कॉलेज उरई में वोट डाला। स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी पत्नी के साथ वोट कास्ट किया। स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ संख्या 63 में पहुंचकर अपना वोट डाला है। स्वतंत्र देव सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं। स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

यूपी में 2 चरणों में निकाय चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान आज (4 मई) को उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में हो रहा है। वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा और13 मई को नतीजे आएंगे।

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: CM योगी आज अयोध्या सहित चार जिलों में करेंगे चुनावी जनसभाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *