Advertisement

UP Nikay Chunav: मतदान में आई रूकावट, वोटिंग के दौरान इन जगहों पर EVM हुआ खराब

Share
Advertisement

आज जहां उत्तर प्रदेश में मतदान जारी है तो वहीं आगरा में सुबह 7 बजे से मतदान शूरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ लगी है। बूथ संख्या 648 और 659 में EVM खराब होने के कारण मतदान में देरी हुई। जिसके बाद EVM को बदलकर मतदान शुरू किया गया है। मतदान के लिए आगरा में 41 जोन और 128 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं 11 निकाय में 16.49 लाख मतदान प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि आगरा में नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के निकाय निर्वाचन क्षेत्र को 383 मतदान केंद्र 1515 मतदेय स्थलों तथा 41 जोन व 128 सेक्टरों में विभाजत किया गया है। नगर निगम, नगर पालिका परिषद और प्रत्येक नगर पंचायत में संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट, सहायक पुलिस आयुक्त अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था की समुचित व्यवस्था रखेंगे। पुलिस और मजिस्ट्रेट आपस में समन्वय स्थापित करके किसी भी प्रकार की घटना होने पर शांति व्यवस्था बनाते हुए सुचारू रूप से मतदान केंद्र संचालित करने के उत्तरदाई होंगे।

झांसी नगर निगम के बूथ संख्या 181 पर ईवीएम मशीन हुई खराब। जिलाधिकारी को दी गई सूचना कहा जल्द सही की जाएगी ईवीएम। जहां बड़े बुजुर्ग से लेकर के युवाओँ में भी मतदान का जोश दिखाई दे रहा है। इस बीच मतदान के लिए सभी बड़ चढ़कर हिस्सा ले रहें है। लेकिन वोट करते समय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ईवीएम में हुई दिक्कत के चलते लोगों को वोटिंग करने में दिकक्त का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें