Advertisement

UP Corona Update: कोरोना संक्रमण के 2,779 नये मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा

UP Corona Update
Share
Advertisement

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,78,355 सैम्पल की जांच की गयी।

Advertisement

कोरोना संक्रमण के 2,779 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,06,21,110 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 7,117 लोग तथा अब तक कुल 19,93,043 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में अब कुल 28,156 एक्टिव मामले है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 05 फरवरी, 2022 को एक दिन में 11,09,729 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,93,26,969 तथा दूसरी डोज 10,66,91,817 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को अब तक 1,06,55,747 वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 3,40,499 वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक 17,01,133 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। अब तक कुल 26,87,16,165 डोज दी जा चुकी है।

प्रसाद ने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *