Advertisement

महंगाई के खिलाफ सपा नेता का अनोखा प्रदर्शन, टमाटर की माला पहनकर पहुंचे सदन

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश का विधानमंडल शत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्ता और विपक्ष एक-दुसरे से सवाल-जवाब करने और निशाना बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं सपा को देख कर लगता है कि पहले से ही तय कर लिया गया है कि मणिपुर और पार्टी महंगाई पर सवाल उठाना तो तय है।

Advertisement

सोमवार को सत्र के पहले दिन सपा के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा टमाटर की माला पहनकर साइकिल से विधानसभा पहुंचे। उन्होंने टमाटर के लगातार बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इससे आम लोगों के लिए अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस समय खुदरा बाजार में टमाटर के दाम 200 से प्रति किलो से भी ज्यादा हो गए हैं। सपा कार्यकर्ता विधानभवन के सामने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर रहे हैं।

विधानमंडल के मानसून सत्र में पहले दिन प्रश्नकाल के बाद करीब 13 विधेयक सदन के पटल पर रखने की तैयारी है। इसमें विधानसभा की नई नियमावली भी पेश की जाएगी। लेकिन, समाजवादी पार्टी ने मणिपुर की घटना सहित प्रदेश से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सत्ता पक्ष शायद ही ऐसा स्वीकार करे। सपा के सदस्य मणिपुर की घटना तथा महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर हंगामा और नारेबाजी कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: राम मंदिर के लिए अलीगढ़ के कारीगर ने बनाया 400 किलो का ताला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *