Advertisement

गभाना राजा के किले में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 3 पर FIR दर्ज

Share
Advertisement

अलीगढ़ से एक सनसनी मामला सामने आया है। दरअसल, थाना गभाना क्षेत्र अंतर्गत गभाना राजा के किले में बंदूकों से कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। यह फायरिंग राजा गभाना के पुत्र विजय राज सिंह व विजय राज सिंह के पुत्र व नगर पंचायत अध्यक्ष अभिमन्यु राज व एक अन्य व्यक्ति द्वारा की गई है।

Advertisement

वहीं गभाना राजा के किले में की गई फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने सब इंस्पेक्टर अमित कुमार द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष अभिमन्यु राज सिंह उनके पिता विजय राज सिंह सहित कुल 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हालांकि पुलिस अधिकारीयों के बताये अनुसार सभी बंदूक लाइसेंसी बताई जा रही हैं। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कर दिया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

(अलीगढ़ से अर्जुन देव वार्ष्णेय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, बदले जाएंगे 35 जिलों के अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *