Advertisement

UP बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, बदले जाएंगे 35 जिलों के अध्यक्ष

UP बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, बदले जाएंगे 35 जिलों के अध्यक्ष

UP बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, बदले जाएंगे 35 जिलों के अध्यक्ष

Share
Advertisement

आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, गुजरात जैसे राज्यों में बीजेपी की तैयारी सबसे जबरदस्त है। इन राज्यों के संगठन की भी समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में यूपी बीजेपी में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि प्रदेश के करीब 35 जिलों के अध्यक्ष बदले जाएंगे।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबीक इस बड़े बदलाव के पीछे की वजह जातीय समीकरण को दुरुस्त करना बताया जा रहा है। जिसके चलते संगठन में बदलाव की चर्चा काफी समय से चल रही थी, जिस पर लगभग मुहर लग चुकी है। सिर्फ घोषणा बाकी है। इसके अलावा खबर ये भी है कि यूपी कैबिनेट में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि घोषी उपचुनाव के बाद यूपी कैबिनेट में कुछ नेताओं की छुट्टी हो सकती है, जबकि कुछ को जगह मिलने की उम्मीद है। बता दें कि  हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर और सपा से आए दारा सिंह को यूपी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। हालांकि, इससे पहले घोषी उपचुनाव की अग्निपरीक्षा होनी है। घोषी उपचुनाव के बाद विभिन्न बोर्ड और आयोगों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

बता दें कि हाल ही में प्रदेश के जिला अध्यक्षों के कामकाज का लेखा-जोखा लिया गया। वहीं, निकाय चुनाव के दौरान विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की गई, जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि करीब 35 जिलों के अध्यक्ष बदले जाएंगे।

ये भी पढ़ें:UP: लव मैरिज के 2 साल बाद पत्नी और 6 महीने की बेटी को युवक ने कुल्हाड़ी से काटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें