Advertisement

Ayodhya Ram Mandir अखिलेश यादव भी जाएंगे अयोध्या

akhilesh yadav also go to ayodhya

akhilesh yadav also go to ayodhya

Share
Advertisement

Ayodhya Ram Mandir अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कई सालों के वनवास के बाद प्रभू राम अपनी जन्मभूमी वापस लौट रहे है। 2 जनवरी को रामलला अपनी जन्मभूमी अयोध्या के गर्भ-गृह में सदैव के लिए विराजमान कर दिए जाएंगे। देश के लिए ये बेहद गर्व और खुशी का दिन है और हो भी क्यों न अखिर 492 सालों के बाद प्रभू को उनका हक उनका घर वापस मिल गया है।

Advertisement

अखिलेश सपरिवार राम मंदिर के बनेंगे दर्शनार्थी

ऐसे में सभी राम भक्त अयोध्या जाने को उत्सुक हैं। वहीं जिन नेताओं को राम मंदिर Ayodhya Ram Mandir का निमंत्रण दिया गया था। उनमें से कईयों ने बीजेपी का निजी कार्यक्रम बता कर शामिल होने से मना कर दिया था। सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम भी इनमें से एक थे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का कहना था कि मुझे निमंत्रण पत्र मिला ही नहीं है। लेकन हाल ही में अखिलेश यादव द्वारा ट्विटर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय( Champat Rai) को एक पत्र लिखा जिससे ये साफ हो गया है कि वे प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे या नहीं।

अखिलेश यादव ने पत्र में लिखा कि वह प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन करने आएंगे। अपने खत में उन्होंने निमंत्रण मिलने के लिए धन्यवाद कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो। वह अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम के बाद दर्शनार्थी बनकर आएंगे। 

निमंत्रण ना मिलने की कही थी बात

वहीं इससे पहले शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें निमंत्रण नहीं मिला। अखिलेश यादव ने बताया कि उन्हें अयोध्या में होने जा रहे भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम Ayodhya Ram Mandir का निमंत्रण न तो व्यक्तिगत रूप से और न ही कोरियर से मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें निमंत्रण कोरियर से भेजा गया है तो उसकी रसीद उन्हें दिखा दी जाये, ताकि यह पता चल सके कि निमंत्रण सही पते पर ही भेजा गया है या नहीं।

ये भी पढ़ें: ‘शिवसेना में आए तो करेंगे स्वागत’, मिलिंद के शिवसेना में शामिल होने की अटकलों पर बोले CM

अलोक कुमार ने रसीद सोशल मीडिया पर की साझा

इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अलोक कुमार ने कहा कि अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा है कि उनको अयोध्या के श्री रामजन्मभूमि मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अभी नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उनको निमंत्रण पत्र के डिस्पैच होने के नंबर इत्यादि मिल जाए तो वह निमंत्रण को दिखवा लेंगे। इसके बाद अलोक कुमार ने स्पीड पोस्ट से निमंत्रण भेजे जाने की रसीद सोशल मीडिया पर भी साझा की। 

Follow us on: https://www.facebook.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *