Advertisement

Ram Mandir : शंकराचार्यों को आलोचना नहीं, आशीर्वाद देना चाहिए : नारायण राणे

Ram Mandir : शंकराचार्यों को आलोचना नहीं, आशीर्वाद देना चाहिए : नारायण राणे
Share
Advertisement

Ram Mandir : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि शंकराचार्यों को राम मंदिर के कुछ पहलुओं की आलोचना करने के बजाय अपना आशीर्वाद देना चाहिए। उन्होंने शंकराचार्यों पर पीएम मोदी को राजनीतिक चश्मे से देखने का आरोप भी लगाया।

Advertisement

राम हमारे भगवान हैं

नारायण राणे ने कहा कि समाज और हिंदू धर्म को लेकर शंकराचार्यों को अपना योगदान बताना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब तक ऐसा कोई नहीं कर पाया। मोदी और बीजेपी ने इस मुद्दे को उठाया और राम मंदिर (Ram Mandir) बनाया जा रहा है। क्या उन्हें मंदिर को आशीर्वाद देना चाहिए या इसकी आलोचना करनी चाहिए? इसका मतलब है कि शंकराचार्य पीएम मोदी को राजनीतिक चश्मे से देखते हैं। यह मंदिर राजनीति के आधार पर नहीं, बल्कि धर्म के आधार पर बना है। राम हमारे भगवान हैं। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के इस बयान पर कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करना चाहिए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे जिसके पास कोई काम नहीं है और जो घर पर बैठा है।

नारायण राणे ने क्या दावा किया?

नारायण राणे ने दावा किया कि ठाकरे गुट को अभी और अधिक झटका लगेगा क्योंकि उसके 16 में से आठ विधायक महाराष्ट्र में बीजेपी नीत सत्तारूढ़ गठबंधन से संपर्क कर रहे हैं और वे जल्द ही इसमें शामिल हो जाएंगे। जून 2022 में तत्कालीन शिवसेना के ज्यादातर विधायकों के एकनाथ शिंदे के साथ चले जाने के बाद शिवसेना दो धड़ों में बंट गई और शिंदे भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बने।

कांग्रेस ने नारायण राणे के बयान की आलोचना की

इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने राणे पर हिंदू धर्म और उसके आध्यात्मिक गुरुओं का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा राणे को हिंदू धर्म के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने नारायण राणे की टिप्पणी पर भाजपा से प्रतिक्रिया मांगी।

यह भी पढ़ें – Ira Khan Wedding: आमिर खान की बेटी इरा खान ने रिसेप्शन पार्टी में रेड लहंगे में ढाया कहर

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *