Advertisement

Agra News: हाईवे पर बिखरीं थीं लाशें और वो बटोर रहे थे पैसे…

agra road accident news in hindi

agra road accident news in hindi

Share
Advertisement

Agra News: कलयुग में पैसे की होड़ ने इंसानियत को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस बात का बेहतरीन उदाहरण उत्तर प्रदेश स्थित आगरा (Agra) में देखने को मिला। दरअसल, 9 जनवरी की शाम आगरा में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई थी। जिसमें  हाईवे पर शराब के नशे में एक कंटेनर चालक ने पांच कारों सहित एक दर्जन से अधिक वाहनों को रौंद दिया था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी।

Advertisement

आज इस घटना का जिक्र दोबारा हो रहा है। जिसका मुख्य कारण है इस घटना की वीडियो। बता दें कि हाल ही में इस घटना का मीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें इंसानियत को तार-तार होते बड़े आराम से देखा जा सकता है।

दरअसल, हादसे में मरने वाले लोगों में एक खोया व्यापारी भी शामिल था। जब ये दुर्घटना घटी तब सड़क पर तीन लाशें पड़ी हुईं थीं। वहीं घायल लोग दर्द से कराह रहे थे। इस दौरान कई लोगों की नजर मृत पड़े व्यापारी के बैग पर थी। जिसमें लाखों रुपए थे।

ये भी पढ़ें: Ayodhya: बसपा सुप्रीमो मायावती को मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण

वायरल हुए वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि लोग मृत पड़े व्यापारी पर ध्यान न देते हुए उसके पैसे लूट रहे हैं। मृतक के लाखों रुपए लूट लिए गए। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हादसे के बारे में जानकारी

हादसा सिंकदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर गुरुद्वारा गुरू का ताल के पास हुआ था। यहां एक ट्रक चालक शराब के नशे में ट्रक दौड़ा रहा था। सिंघाना से सिंकदरा तक एक दर्जन वाहनों को कुचल दिया। हालांकि लोगों की सूचना पर पुलिस पीछा कर रही थी, जब तक पुलिस उसे रोकती तब तक उसने सिकंदरा के पास पांच कारों सहित एक दर्जन से अधिक वाहनों को रौंद दिया था। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई।

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *