Advertisement

कोरोना काल में श्मशान से लेकर अस्पताल तक में UP सरकार कर रही है घोटाले- AAP नेता संजय सिंह

Share
Advertisement

नई दिल्ली: कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार पर मेडिकल इक्विपमेंट घोटाले आरोप लग रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर मेडिकल इक्विपमेंट घोटाला करने की बात कही है।

Advertisement

संजय सिंह का कहना है कि जो वेंटिलेटर मध्य प्रदेश की सरकार कम में खरीद रही है वही चीज उत्तर प्रदेश में इतनी महंगी क्यों खरीदी जा रही है? यानी कोरोना काल में भी श्मशान घाट से लेकर अस्पताल तक में उत्तर प्रदेश की सरकार घोटाले कर रही है। इसके साथ ही संजय सिंह की सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ फोटो को लेकर भी अटकलें लगाईं जा रही हैं कि यूपी विधानसभा चुनाव में AAP और आम आदमी पार्टी साथ आ सकती हैं।

सपा अध्यक्ष और ‘आप’ सांसद संजय सिंह की मुलाकात के फोटो को लेकर चल रही अटकलों को पर संजय सिंह ने कहा कि उनका (अखिलेश यादव) का जन्मदिन था और उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देनी थीं यह फोटो उस की थी, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो उत्तर प्रदेश की जनता के लिए कुछ बेहतर किया जा सकता है।

संजय सिंह के इस बयान का साफ मतलब है कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और सपा साथ में मिलकर लड़ सकती हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर के भी संजय सिंह ने कहा कि कि बीजेपी की सरकार लूट की सरकार हो चुकी है और लगातार लोकतंत्र की हत्या करती रहती है। रिपोर्ट- कंचन अरोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *