Advertisement

भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का दुनिया से जाना भाजपा के लिए अपूर्ण क्षति, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

UP

UP

Share
Advertisement

UP: हाथरस जनपद से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का कल हृदय गति रुकने से हुई मौत के बाद आज नुमाइश मैदान स्थित संस्थान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई. उनकी अंतिम संस्कार यात्रा शामिल होने पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी व पार्टी के अन्य नेताओ ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा पार्टी नेताओं सहित सैकड़ो समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Advertisement

बता दें, हाथरस जनपद से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर उम्र 66 वर्ष का शहर के बन्नादेवी क्षेत्र के एडीए कालोनी ब्रिज विहार में स्थित आवास पर बुधवार शाम हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। जैसे ही शहर में उनकी मौत की खबर फैली तो हजारों समर्थकों का हुजूम उनके आवास पर उमड़ने लगा। राजवीर दिलेर के पिता स्वर्गीय किशनलाल दिलेर अलीगढ़ से 5 बार के विधायक और हाथरस लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे है। 2019 के लोकसभा चुनाव में राजवीर दिलेर ने सपा- बसपा गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन को रिकार्ड 2 लाख 60 हजार 208 मतों से जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार 2024 के चुनाव में पार्टी हाईकमान ने उनका टिकट काटकर हाथरस से अनूप बाल्मीकि को अपना प्रत्याशी बनाया हैं।

अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि स्वर्गीय राजवीरसिंह दिलेर भाजपा के बहुत ही कर्मठ एवं प्रभावशाली नेता थे। इनके पिताजी भी चार बार एमएलए और चार बार एमपी रहे। मेरे साथ भी बहुत लंबे समय तक एमएलए रहे है। यह जन्मजात भाजपा का परिवार है. निश्चित रूप से मैं कह सकता हूं उनके जाने से भारतीय जनता पार्टी को अलीगढ़ हाथरस जनपद में अपूर्ण क्षति हुई है।

रिपोर्ट- अर्जुन देव वार्ष्णेय, अलीगढ, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें: PM मोदी के सामने CM योगी ने लगाई चुनावी ललकार, जिन्हें सुरक्षित भारत अच्छा नहीं लग रहा….

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें