Advertisement
State

उद्धव v/s शिंदे केस का फैसला आज, सुप्रीम कोर्ट लिखेगा शिंदे सरकार का भाग्य

Share
Advertisement

Maharastra News: पिछले वर्ष एकनाथ शिंदे ने बगावत करते हुए उद्धव ठाकरे से अपने रास्ते अलग कर लिए थे इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर प्रदेश में नई सरकार बनाई। जिसके चलते प्रदेश में राजनीतिक संकट बना हुआ है।

Advertisement

क्या है पूरा मामला

जून 2022 में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के साथ बगावत की थी। 15 विधायक पार्टी छोड़ कर एकनाथ शिंदे के साथ हो गए थे। बगावत के बाद सभी समर्थक विधायक पहले सूरत और फिर गुवाहाटी में रुके। आपको बता दें कि उद्धव ने एकनाथ शिंदे को पार्टी में वापस आने का प्रस्ताव भी दिया था लेकिन शिंदे ने इनकार कर दिया। बाद में उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफ़ा दिया जिसके बाद 30 जून को राज्य में शिंदे- फडणवीस सरकार बनी। चुनाव आयोग ने शिवसेना पार्टी का नाम और पार्टी के चुनाव चिन्ह धनुष-तीर को एकनाथ शिंदे गुट को दे दिया। इसके बाद उद्धव ठाकरे के खेमे ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब सुप्रीम कोर्ट में शिंदे और 15 विधायकों के अयोग्यता की याचिका दी 11 मई को इसी पर फैसला आना है।

किन किन पर रहेगी नजर ?

विधायक का नाम विधानसभा सीट
1- एकनाथ शिंदे (सीएम) – कोपरी-पाचपाखाडी (ठाणे)
2- अब्दुल सत्तार ( कृषि मंत्री) – सिल्लोड (औरंगाबाद)
3- तानाजी सावंत (स्वास्थ्य मंत्री) – परंडा (उस्मानाबाद)
4- यामिनि जाधव (MLA) – भायखला (मुंबई)
5- संदीपान भुमरे (MLA) – पैठण (औरंगाबाद)
6- भरत गोगावले (MLA) – महाड (रायगड)
7- संजय शिरशाट (MLA) – औरंगाबाद पश्चिम
8- लता सोनावणे (MLA) – चोपडा (जलगांव)
9- प्रकाश सुर्वे (MLA) – मागाठाणे (मुंबई)
10- बालाजी किणीकर (MLA) – अंबरनाथ (ठाणे)
11- बालाजी कल्याणकर (MLA) – नांदेड उत्तर (नांदेड)
12- अनिल बाबर (MLA) – खानापुर (सांगली)
13- महेश शिंदे (MLA) – कोरेगांव (सातारा)
14- संजय रायमूलकर (MLA) – मेहकर (बुलढाणा)
15- रमेश बोरनारे (MLA) – विजापुर (औरंगाबाद)
16- चिमणराव पाटील (MLA) – खानापुर (सांगली)

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संवैधानिक पीठ इस मामले पर फैसला सुनाएगी। पीठ की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Shivpal Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- ‘जांच के नाम पर बस धमकी देते हैं …’

Recent Posts

Advertisement

Unnao: सांड के हमले से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Unnao: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव मे बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर उसरावां गांव…

May 3, 2024

चुनाव के समय कांग्रेस के लिए माई-बाप है जनता, बाद में पहचानते नहीं- CM योगी

CM Yogi: पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए…

May 3, 2024

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश को समृद्ध करना, रत्नागिरि में बोले अमित शाह

Amit Shah In Ratnagiri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में…

May 3, 2024

‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’, झारखंड में कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी

PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…

May 3, 2024

राम मंदिर भी बन गया, माफिया और गुंडों का राम नाम सत्य भी हो गया, जो बचे हैं उनका भी नंबर आएगाः सीएम योगी

CM Yogi in Badaun: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर…

May 3, 2024

अजब-गजब: गोपालगंज में गधे पर बैठकर नामांकन के लिए पहुंचा निर्दलीय प्रत्याशी

Gopalganj News: लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के गोपालगंज में अजब-गजब नजारा देखने को मिला.…

May 3, 2024

This website uses cookies.