Advertisement
Jharkhand

‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’, झारखंड में कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी

Share
Advertisement

PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा और झारखंड का दिल का रिश्ता है। झारखंड को, यहां के लोगों की भावनाओं को अगर कोई समझता और सुलझाता है तो वह सिर्फ भाजपा है। हमें हमेशा पता होता है कि आपके मन में क्या है…”

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा आपका ये प्यार, ये आशीर्वाद…यही मोदी की ताकत है। भाजपा और झारखंड का रिश्ता दिल का है। झारखंड के लोगों की भावनाओं को अगर कोई समझता और सुलझाता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है।

पीएम मोदी ने कहा झारखंड को अटल जी ने बनाया, भाजपा ने बनाया। कांग्रेस ने झारखंड का घोर विरोध किया। ये भाजपा की ताकत थी, अटल जी की दीर्घ-दृष्टि थी कि झारखंड बना। कांग्रेस को मंजूर नहीं था कि यहां के संसाधन आपके काम आए। पहले वो एक रुपये देते थे तो उसमें से वो 85 पैसे मार लेते थे। आज मैं एक रुपये भेजता हूं तो पूरा 100 पैसा आपके अकाउंट में जाता है।

पीएम मोदी ने कहा हमने बाबा साहेब की जयंती पर आयुष्मान भारत योजना लॉन्च की और वो भी झारखंड की भूमि से की। आज गरीबों को 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है। मुद्रा योजना की शुरुआत हमने झारखंड के दुमका से की। इसी तरह मोदी की गारंटी की गाड़ी भी हमने झारखंड के खूंटी से शुरू की। इसलिए तो मैं कहता हूं- झारखंड और भाजपा का दिल का नाता है।

पीएम मोदी ने कहा सिंहभूम और झारखंड की धरती… आदिवासी क्रांतिकारियों की धरती है, लेकिन कांग्रेस ने आदिवासियों के बलिदान को कभी सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस आजादी का पूरा श्रेय केवल एक परिवार को देना चाहती है, लेकिन ये भाजपा है, जिसने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को एक और पहचान दी- इस दिन को हमने जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की है।

पीएम मोदी ने कहा हम देशभर में जनजातीय गौरव के लिए जनजातीय म्यूजियम बना रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं है। वो जनजातीय समाज के लोगों को आगे बढ़ने देना नहीं चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने एक आदिवासी महिला (श्रीमती द्रौपदी मुर्मू) को भारत के राष्ट्रपति बनाने का घोर विरोध किया।

पीएम मोदी ने कहा इन्होंने आदिवासियों की जमीनें लुटने के बाद हमारे देश की सेना की जमीन पर भी आंख गड़ा कर रखी है। इतना बड़ा जमीन घोटाला जेएमएम के लोगों ने किया है। कांग्रेस और जेएमएम ने मिलकर झारखंड के मान-सम्मान को चोट पहुंचाई है।

ये भी पढ़ें:‘पाकिस्तान में राहुल बहुत लोकप्रिय हैं, ज्यादा वोट से जीतेंगे हम उनसे…’, असम CM का राहुल गांधी पर तंज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

Patna: स्कूल के गटर में मिला मासूम बच्चे का शव, गुस्साए लोगों ने स्कूल में लगाई आग

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां चार…

May 17, 2024

ना बूढ़ा हुआ हूं..ना रिटायर हुआ हूं…अब मैं छुट्टा सांड हो गया हूं’ – बृजभूषण शरण सिंह

Gonda: कैसरगंज से मौजूदा बीजेपी सांसद का फिर बड़ा बयान सामने आया है. सांसद बृज…

May 17, 2024

सपा-कांग्रेस के लिए अपने वोट बैंक से बड़ा कुछ नहीं, बाराबंकी में दहाड़े PM मोदी

PM Modi In Barabanki: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 17 मई को यूपी के बाराबंकी…

May 17, 2024

Lucknow: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर वार, बोले- भारी अंतर से चुनाव हारेंगे राहुल गांधी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी…

May 17, 2024

Chardham Yatra को लेकर बड़ा अपडेट, गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर लगा प्रतिबंध

Chardham Yatra: उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024 : INDI गठबंधन की विशाल जनसभा आज, बेटे राहुल के समर्थन में सोनिया गांधी करेंगी वोट की अपील

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है.…

May 17, 2024

This website uses cookies.