Advertisement
State

Mahashivratri: जलाभिषेक-रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना

Share
Advertisement

Mahashivratri: देवाधिदेव महादेव भोले शंकर की उपासना के पावन पर्व महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की।  भरोहिया के पितेश्वरनाथशिव मंदिर में जलाभिषेक एवं गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख, समृद्धि एवं शांति की  मंगलकामना की।

Advertisement

Mahashivratri: भरोहिया के पितेश्वरनाथ शिव मंदिर में सीएम ने किया दर्शन-पूजन

सीएम योगी शुक्रवार को सुबह लखनऊ से पीपीगंज के भरोहिया स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुंचे। जहां बाबा पितेश्वरनाथ का दर्शन, पूजन और विधि विधान से जलाभिषेक कर सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की।

पितेश्वरनाथ मंदिर का गोरक्षपीठ से गहरा नाता

पांडवकालीन मान्यता वाले पितेश्वरनाथ मंदिर का गोरक्षपीठ से गहरा नाता है। गोरक्षपीठाधीश्वर हर महाशिवरात्रि यहां जलाभिषेक करने आते हैं। जलाभिषेक करने के बाद मुख्यमंत्री ने भरोहिया में शिव मंदिर के सामने स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ के परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

बच्चों का प्यार से माथा सहला कर आशीर्वाद दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों का प्यार से माथा सहला कर आशीर्वाद दिया। कुछ लोगों से हंसी ठिठोली भी की। स्थानीय स्तर पर विकास से जुड़े कुछ मामलों पर उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि विकास में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। भरोहिया में मुख्यमंत्री के आगमन पर विधायक फतेह बहादुर सिंह, भरोहिया के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह, जंगल कौड़िया के ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, गोरख सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया

भरोहिया से गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर शीश झुकाकर उन्हें नमन किया।

पंचामृत से किया रुद्राभिषेक

इसके बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर में मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में उन्होंने भगवान भोले शंकर का दुग्ध, दही, घी, मधु और शर्करा से पंच स्नान एवं गो दुग्ध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के पुरोहित एवं वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया।

हवन और आरती कर की जगत कल्याण की प्रार्थना

रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने हवन और आरती कर चराचर जगत के कल्याण के लिए महादेव शिव से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में भी पूजन किया।

उन्होंने यहां भगवान नंदी का पूजन कर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।

गोरखनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मानसरोवर मंदिर भी गए। यहां उन्होंने भोलेनाथ का दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया।

ये भी पढ़ेंः UP: सीएम योगी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखपुर मंदिर में की पूजा- अर्चना

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

जब पश्चिमी यूपी के दंगे में लोग मर रहे थे, तब अखिलेश सैफई में डांस देख रहे थे…शर्म आनी चाहिए- अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj)…

May 8, 2024

Bihar: रेस्टोरेंट के बाथरूम का वो खुफिया दरवाजा जिसमें छिपा था ‘गंदे काम’ का राज

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में पुलिस एक रेस्टोरेंट में पहुंची. दरअसल पुलिस को इस…

May 8, 2024

सपा-कांग्रेस पर CM योगी का हमला, क्षेत्र और जाति के नाम पर लड़ाते हैं रामद्रोही

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा है कि तीन चरण के…

May 8, 2024

राहुल बाबा राम मंदिर का विरोध करते हैं…पाकिस्तान इनका समर्थन करता है, हरदोई में कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

Amit Shah: चुनावी जनसभा को संबोधित करने हरदोई पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit…

May 8, 2024

आपदा प्रबंधन में मजबूत वर्कफोर्स तैयार करेगा यूपी, ट्रिपल आईटी में हुई इस कोर्स की शुरुआत

UP Educational Development: 8 मई को लखनऊ में आपदा प्रबंधन के डाटा एनालिसिस को लेकर…

May 8, 2024

‘BJP की बड़े उद्योगपतियों के साथ सांठगांठ, PM मोदी ने अपने दोस्तों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ किए…’- प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक सार्वजनिक…

May 8, 2024

This website uses cookies.