Advertisement

Rajasthan CM कैलाश चौधरी के बंगले की बढ़ाई गई सुरक्षा, जल्द होगा CM के नाम पर फैसला!

Security increased at Rajasthan CM Kailash Chaudhary's bungalow, decision on CM's name will be taken soon!
Share

Rajasthan CM

Advertisement

राजस्थान(Rajasthan CM) में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा जोरो शोरों के साथ की जा रही है। अब तक इस रेस में कई नाम शामिल है। वहीं नाम एलान होने से पहले दिल्ली में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिसे लेकर एक बार सियासी गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है।

Advertisement

विधायक दल की हो रही बैठक

मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होने वाली है, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम तय होगा। ये बैठक शाम चार बजे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में होगी और वहां मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। अब तक इस रेस में कई दिगग्जों के नाम शामिल है। जिसपर कुछ ही समय में पार्टी पर्दा उठा देने वाली है।

पर्यवेक्षक पहुंचे राजस्थान

विधायकों का नाम घोषित करने के लिए इस समय प्रदेश में  केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े जयपुर पहुंच गए हैं।जयपुर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों का स्वागत किया।

बैठक से पहले दिगग्ज का नाम गायब

बता दें कि इस बैठक से पहले पूर्व सीएम का चेहरा पोस्टर से गायब हो चुका है। यह पोस्टर प्रदेश कार्यालय के जिस कमरे में बैठक होगी उस जगह लगाया गया है। हालांकि पार्टी की ओर से क्या फैसला लिया जाने वाला है। यह कुछ ही समय में तय हो जाने वाला है। कुछ ही समय में राजस्थान में भी नए सीएम की घोषणा होने वाली है।

यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/state/rajasthan-cm-who-is-anita-bhadel-cm-face-candidate-in-rajasthan-news-in-hindi/

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *