Advertisement

राजस्थान में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Share
Advertisement

राजस्थान से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को एक शख्स ने गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस दौरान उदयपुर पुलिस ने भंवर सिंह पर कथित तौर पर गोली चलाने वाले आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

वहीं, घायल शख्स को पुलिस अस्पताल में भर्ती करवाया है। गोली मारने वाले शख्स को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को आरोपी दिग्विजय द्वारा गोली मारने के पीछे प्रथम दृष्टया पुरानी दुश्मनी बताई गई है। यह गोली उस समय मारी गई है जब उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करणी सेना की बैठक चल रही थी। वहां मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया औऱ उसकी जमकर पिटाई लगा दी।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: 300 खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति के लिए चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *