Advertisement

करणी सेना के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष को गोली मारी, समर्थकों ने हमलावर को पकड़कर पीटा

Share
Advertisement

उदयपुर में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया को गोली मारकर हमला किया गया। उनकी कमर में गोली लगी और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। भीड़ ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसने गोली मारने का आरोप माना।

Advertisement

बता दें यह घटना रविवार (13 अगस्त) को भूपाल नोबल्स (बीएन) यूनिवर्सिटी में दोपहर 1 बजे के बाद हुई। यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के बाद श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष नाश्ता करने जा रहे थे, तभी एक व्यक्ति दिग्विजय सिंह ने उनके पास जाकर गोली मार दी। इस हमले के बाद लोगों के बीच में अफरातफरी मच गई और आरोपी को तुरंत पकड़ लिया गया, जिसके बाद उसे पीटा गया और फिर पुलिस को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी में विभिन्न मांगों को लेकर हुए कार्यक्रम में आरोपी दिग्विजय सिंह भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि दिग्विजय राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष रहा है। दिग्विजय सिंह और भंवर सिंह के बीच आपसी मतभेद भी बताए जा रहे हैं।

आरोपी दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना में उदयपुर जिलाध्यक्ष रह चुका है। इसके बाद पिछले 3 साल से वह श्री राजपूत करणी सेना में जिलाध्यक्ष था। जिसके प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया है। आरोपी को करीब 4 महीने पहले ही श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया था।

बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही वह नाराज चल रहा था। उसने प्रदेश पदाधिकारियों के सामने कभी खुलकर नाराजगी व्यक्त नहीं की, लेकिन आज यूनिवर्सिटी में मौका पाकर प्रदेशाध्यक्ष पर फायरिंग कर दी। वर्तमान में आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें: पलवल की महापंचायत में भड़काऊ बयानबाजी, ‘तुम उंगली उठाओगे तो हम हाथ काट देंगे…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें