Advertisement

भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने CM गहलोत पर लगाए गंभीर आरोप, नूंह हिंसा का बताया जिम्मेंदार

Share
Advertisement

अजमेर: राजस्थान में भाजपा के फायरब्रांड नेता ज्ञानदेव आहूजा ने मंगलवार को गहलोत सरकार पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप जड़े। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने करौली हिंसा, कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा कांड के साथ अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। आहूजा अजमेर में सिंधी समाज के लोगों के बीच पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

Advertisement

ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। कुछ मंत्रियों और सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा तक खोला। उन्होंने यह आरोप रविवार को अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए। पत्रकार वार्ता में आहूजा ने कहा- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बयान बाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि बीजेपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावत है और मोदी की साख लगातार गिरती जा रही है। उन्होंने कहा- केंद्र में कांग्रेस 400 से 40 सीट पर आ गई, जबकि भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) 2 से 300 से ज्यादा सीटों पर बनी हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में अकेली भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्हें कहा कि सीएम को कांग्रेस पर ध्यान देना चाहिए।

हरियाणा के नूंह की घटना भाजपा सरकार का फेलियोर 

हरियाणा के नूंह की घटना को ज्ञानदेव आहूजा ने अपनी ही सरकार का फेलियर बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के फेलियर के कारण ही इतनी बड़ी घटना हुई। रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि सरकार ने जयपुर में छात्रों पर डंडे बरसाए हैं। इसमें 17 लोग घायल हो गए। अब मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे। सरकार को डर है कि छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की जीत होगी और एनएसयूआई हार जाएगी। इससे प्रदेश सरकार की बदनामी होगी। बीते चुनाव में भी जोधपुर से एनएसयूआई हार गई थी।

ये भी पढ़ें:  करणी सेना के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष को गोली मारी, समर्थकों ने हमलावर को पकड़कर पीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *