Advertisement

Rajasthan: जयपुर के होटल रूम में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

Share
Advertisement

Rajasthan: जयपुर के एक होटल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो वाकई हैरान करने वाली है। दरअसल होटल के एक रूम में तेंदुआ घुस आया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला…इससे होटल में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग और स्थानीय चिड़ियाघर की टीम को दी गई। टीम ने तेदुएं को बेहोश कर सुरक्षित बाहर निकाला। होटल प्रबंधन की ओर से वन विभाग को इस बारे में सूचित किया गया था।

Advertisement

बहरहाल किसी को कोई भी नुकसान होने की ख़बर सामने नहीं आई है। हालांकि तेंदुए ने होटल रूम के सामान को नष्ट कर दिया। कुछ समय पहले ऐसा ही एक मामला यूपी के पीलीभीत से सामने आया था। जहां रात के अंधेरे में एक महिला ने बाघिन को कुत्ता समझ उसके सर पर हाथ फिराने लगी थी। महिला ने किसी भी तरह अपनी जान बचा ली थी लेकिन घटना की जानकारी होने के बाद गावं में दहशत फैल गई थी।

यह भी पढ़ें:Delhi: 4 मंजिला इमारत में लगी आग, 6 की मौत, 1 घायल, दमकल की 8 गाड़ियों से बुझाई गई आग

Follow Us On Twitter- https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *