Advertisement

Ram Mandir: अद्भुत कला, पेंसिल की नोक पर बनाई प्रभु श्री राम की कलाकृति

अद्भुत कला, पेंसिल की नोक पर भगवान राम की कलाकृति

Share
Advertisement

Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरो- शोरो से चल रही है। हर तरफ खुशी का माहौल है। राम भक्त और कलाकार अपने स्तर पर काम करने में जुटे हुए हैं। इस बीच राजस्थान के जयपुर से एक कलाकार की अद्भूत कला  देखने को मिली है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) होल्डर मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति की एक कलाकृति इन दिनों चर्चा में है।

Advertisement

मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने पेंसिल की नोक पर प्रभु श्रीराम की कलाकृति बनाई है। इस कलाकृति को बनाने  में उन्हें पांच दिन का समय लगा। इसकी लंबाई 1.3 सेंटीमीटर है। इस कलाकृति में एक हाथ में धनुष तो दूसरे हाथ में बाण को तराश कर भगवान राम की मूर्ति बनाई गई है। नवरत्न प्रजापति ने पेंसिल की नोक पर अति सूक्ष्म श्री राम की कलाकृति बनाई है। आर्टेस्ट की इस कला पर आप क्या कहना चाहेंगे।

Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट की जाएगी कलाकृति

यह मूर्ति राम म्यूजियम में रखने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट की जाएगी। इससे पहले नवरत्न ने 2 एमएम की लकड़ी की चम्मच बनाई थी। इसके अलावा पेंसिल की नोक पर भगवान गणपति, भगवान महावीर स्वामी, महाराणा प्रताप, वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, डॉ भीमराव अंबेडकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 101 कड़ी चैन की भी बना चुके हैं, इसे गले में भी पहना जा सकता है।

यह भी पढ़ें:Delhi: 4 मंजिला इमारत में लगी आग, 6 की मौत, 1 घायल, दमकल की 8 गाड़ियों से बुझाई गई आग

Follow Us On Twitter- https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *