Advertisement

Assembly Election की तारीखों के ऐलान के बाद Congress और BJP नेताओं के Phone पर आया Audio मैसेज

Assembly Election की तारीखों के ऐलान के बाद Congress और BJP नेताओं के Phone पर आया Audio मैसेज

Assembly Election की तारीखों के ऐलान के बाद Congress और BJP नेताओं के Phone पर आया Audio मैसेज

Share
Advertisement

राजस्थान विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2023) की तारीखों का ऐलान होते ही CM अशोक गहलोत ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए एक ऑडियो मैसेज (Audio Message) जारी किया, इस मैसेज में वह कह रहे हैं कि सरकार बनाने के लिए हमने जो मेहनत 2018 में की थी, वैसी ही मेहनत 2023 के चुनावों में करनी है। तभी हम सत्ता पर काबिज रह पाएंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे सब एकजुट हो जाएं और पहले की तरह चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता वसुंधरा राजे ने भी ऐसा ही एक संदेश जारी करते हुए कांग्रेस को विदा करने का आह्वान किया है।

Advertisement

Audio Message में CM गहलोत ने क्या कहा?

गहलोत ने अपने ऑडियो मैसेज (Audio Message) में कहा है, ‘नमस्कार, मैं अशोक गहलोत हूं। आप कांग्रेस परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। यह कार्यकर्ताओं की दिन रात की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि 2018 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन सकी। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के कारण ही Congress सरकार दोबारा इसे दोहरा सकती है। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।’

कांग्रेस को करें विदा वसुंधरा

BJP के प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी एक Message जारी किया है। उन्होंने अपने Social Media पेज पर लिखा कि ‘प्रिय प्रदेशवासियों, चुनावों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश की जनता ने पिछले पांच वर्षों में बहन-बेटियों का उत्पीड़न, हर रोज निर्दोषों की हत्याएं, आए दिन गरीबों व दलितों पर अत्याचार, बार-बार पेपर लीक से व्यथित युवाओं की पीड़ा को देखा है। कांग्रेस के इस कुशासन से हर वर्ग आहत हुआ है। हर तरफ खौफ और दहशत का माहौल है। कोई सुनने वाला नहीं है। इसलिए अब समय आ गया है कि आप सब राजस्थान में बदलाव के संकल्प को पूरा करें तथा अपने वोट की ताकत से नाकारा कांग्रेस सरकार को विदा करें।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: CM गहलोत के मंत्री के घर ED की कार्रवाई, जानिए क्या आया राजेंद्र यादव का रिएक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *