Advertisement

Rajasthan Election 2023 वोटिंग से पहले जान लें यह खास बातें, 5.26 करोड़ से अधिक वोटर्स बनेंगे वोटिंग का हिस्सा

Rajasthan Election 2023

rajasthan-elections-2023-voting-preparations-are-complete-5.26-crore-voters-will-vote-in-rajasthan-tommorow

Share

Rajasthan Election 2023

Advertisement

शनिवार 25 नवंबर को राजस्थान(Rajasthan Election 2023) में चुनावी मतदान होने वाले है। इसे लेकर कई तायारियां की जा चुकी है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में 200 में से 199 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चुनाव में  5.25 करोड़ से अधिक अपना मत का इस्तेमाल करते हुए सरकार चुन सकेंगे। बताया जा रहा है कि इस मतदान में तैयारियों के लिए पौने तीन लाख से अधिक कर्मचारी की तैनाती की गई है।

Advertisement

आपको बता दें कि राजस्थान में वोटरों की कुल संख्या  5,26,90,146 की है।इन्हीं वोटरों के हाथों कल के दिन 1883 उम्मीदवारों के भाग्य का ताला खुलने वाला है। शनिवार को सुबह 7 बजे से मतदान की शुरुआत होने वाली है, यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगी।

इस क्रम में राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करी। इस कॉन्फ्रेंस के जरिए उनकी ओर से बताया गया कि मतदान की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मतदान के लिए आपको बता दें कि इस बार कुल 51890 बूथ बनाए गए हैं।

इस बार के चुनाव में आपको बता दें कि  18-30 आयु वर्ग के1,70,99,334 के युवा मतदाता मतदान  करने वाले है। इस संख्या में 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता भी शामिल है

लाइव वेबकास्टिंग से रखी जाएगी नजर

आपको बता दें कि इस मतदान में अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कुल 26,393 मतदान केन्द्रों पर लाइव वेबकास्टिंग करवाई जाएगी। इसी की मदद से जिला सतिरय मतदान केंद्रों पर नजर रखे जाने का तय किया गया है। इन तैयारियों में प्रदेश में  65,277 बैलट यूनिट, 62,372 कंट्रोल यूनिट और 67,580 वीवीपैट मशीनें रिजर्व सहित मतदान कार्य में उपयोग ली जाएंगी।

ईवीएम खराब का रखा जाएगा खास खयाल

कई बार चुनावी माहौल में ईवीएम के खराब होने की शिकायते सामने आती है। इन समस्याओं का हल निकालने के लिए 6,287 माइक्रो आब्जर्वर और 6247 सेक्टर अधिकारी मय रिजर्व नियुक्त किए गए हैं। इन्हीं आब्जर्वर द्वारा इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि किसी भी तरह से चुनाव में पैदा हो रहे खलल का निराकरण किया जाए। इसी क्रम में सभी सेक्टर अधिकारियों को एक-एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन भी दी जाएगी. जो ईवीएम संबंधी खराबी की सूचना होने पर सुधार एवं रिप्लेसमेंट की कार्यवाही करेंगे।

यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/tech/whatsapp-feature-how-to-use-chat-lock-feature-on-whatsapp-tips-and-tricks-news-in-hindi/

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *