पंजाब सरकार ने पूर्व सैनिकों को दी बड़ी सौगात, ई सैनानी पोर्टल को किया लॉन्च, बनाए जाएंगे पहचान पत्र
पंजाब सरकार प्रदेश की जनता के हित के लिए दिन-प्रतिदिन कई अहम फैसले लेती हुई नजर आ रही है। बता दें अब राज्य की सरकार ने पूर्व फौजियों के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन सेवाओं की सुविधाएं देने जा रही है। वही इसके लिए राज्य सरकार ने ई-सेनानी पोर्टल की शुरुआत कर दी है। वही इससे न केवल पूर्व सैनिकों को बल्कि पूर्व सैनिकों की विधवाओं और उनके परिवार को ऑनलाइन पहचान पत्र भी बनवाए जा सकेंगे।
सरकार ने लिया बड़ा फैसला
बता दें पंजाब सरकार में रक्षा सेवा कल्याण मंत्री फौजा सिंह सरारी ने चंडीगढ़ में रक्षा कर्मियों की सुविधा के लिए नया वैब पोर्टल ई-सेनानी को लॉन्च किया है। वही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार देश वासियों की सुरक्षा के लिए मुश्किल घड़ी में कीमती योगदान देने वाले रक्षा सैनिकों के साथ-साथ आम नागरिकों की भलाई के लिए काम कर रही है। इसी के साथ कहा कि देश में अलग-अलग फौजी ऑपरेशनों के दौरान अपनी जानें गवाने वाले शहीद रक्षा सैनिकों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने का ऐतिहासिक फैसला लागू किया है।