Advertisement

Punjab: कांग्रेस विधायक संदीप जाखड़ ने अपने घर पर लगाया भाजपा का झंडा, पार्टी ने कर दिया सस्पेंड

Share
Advertisement

पंजाब में कांग्रेस ने अपने ही विधायक के खिलाफ सख्त कदम उठया है। पंजाब कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी के विधायक को सस्पेंड कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने, पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल न होने और पार्टी प्रधान के खिलाफ बोलने का आरोप है।

Advertisement

दरअसल कांग्रेस की पंजाब इकाई ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘संदीप जाखड़ को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है।’’ जाखड़ को पार्टी की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार, कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने कहा, ‘‘आप ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सहित पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे हैं और साथ ही आप जिस घर में रहते हैं वह एक सामान्य आवास है जिस पर भाजपा का झंडा फहराता है।’’ इसमें जाखड़ की ओर से पार्टी के खिलाफ खुले विद्रोह का भी आरोप लगाया गया। इसमें कहा गया है, ‘‘आप पार्टी और पीसीसी अध्यक्ष के खिलाफ बोल रहे हैं और खुले तौर पर अपने चाचा सुनील जाखड़ का बचाव भी कर रहे हैं।’’

पंजाब के 2022 में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें सुनील जाखड़ ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उनकी कांग्रेस हाईकमान के प्रति नाराजगी थी। दरअसल, सितंबर 2021 में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह को CM की कुर्सी से हटाया गया तो जाखड़ को सीएम बनाया जा रहा था। हालांकि बाद में सिख स्टेट सिख सीएम का मुद्दा बना जाखड़ को सीएम नहीं बनाया गया। इससे वे नाराज हो गए और चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उनकी जगह संदीप जाखड़ चुनाव लड़े और जीते।

ये भी पढ़ें: टमाटर के बाद अब प्याज के दाम बढ़ने की आशंका, प्याज के एक्सपोर्ट पर अब 40% ड्यूटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *