Advertisement

महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका,  Padmakar Valvi ने भी थामा BJP का दामन

Padmakar Valvi joined bjp today in maharashtra
Share
Advertisement

Padmakar Valvi Joined BJP: लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों में दल-बदल का दौर जारी है। लेकिन कांग्रेस से इस आम चुनाव से पहले कई नेताओं ने किनारा किया है। कुछ वक्त पहले ही महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने भाजपा का दामन थामा था। लेकिन आज एक बार फिर महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

Advertisement

Padmakar Valvi Joined BJP: पद्माकर वलवी  भाजपा में शामिल

दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पद्माकर वलवी ने भी आज कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। पद्माकर वलवी ने मुंबई में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और पार्टी नेता अशोक चव्हाण की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

बीजेपी में आने के बाद ये बोले पद्माकर वलवी

बीजेपी में शामिल होने के बाद पद्माकर वलवी ने मीडिया से बात की। उन्होंने बीजेपी के काम की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी के काम करने की गति, राज्य से लेकर केंद्र तक पार्टी की बनाई योजना लोगों तक पहुंचती है। इसका असर देखा जा सकता है। हम सच्चे कार्यकर्ता हैं।  

‘कांग्रेस से लोग परेशान’

उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वर्षों से परेशान थी। मैं एक साल से परेशान था। मुझे उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करने का मौका मिलेगा। कांग्रेस में लोग वास्तव में परेशान हैं। कांग्रेस संगठन प्रबंधन में कोई समन्वय नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी (भाजपा) मुझे जो भी भूमिका सौंपेगी, मैं उसे पूरी तरह से निभाऊंगा। 

ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर में आयोजित वाकाथान कार्यक्रम पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने उठाए सवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें