Advertisement

MP का प्रसन्नजीत बंद है पाकिस्तान की जेल में? परिजन लगा रहे मदद की गुहार

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के ग्राम खैरलांजी के रहने वाले प्रसन्नजीत पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। जिसकी जानकारी लगने के बाद ही परिजनों ने जिला प्रशासन के पास पहुंच भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 5 साल पहले प्रसन्नजीत घर से लापता हो गया था। घर वालों का कहना है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। प्रसन्नजीत के माता-पिता बूढ़े हो चुके हैं। वे बेटे की रिहाई के लिए भाग-दौड़ नहीं पाएंगे। यही वजह है कि अब प्रसन्नजीत की बहन संगमित्रा खोब्रागढ़े जिला प्रशासन के समक्ष मदद की गुहार लगा रही।

Advertisement

प्रसन्नजीत 36 साल का है। उनकी बहन संगमित्रा खोब्रागढ़े का दावा है कि वह पाकिस्तान की जेल में बंद है। जिसकी जानकारी उन्हें जम्मू कश्मीर के कुलजीत सिंह कछवाहा ने दी। कुलजीत पाकिस्तान की जेल से 20 साल की सजा काटकर वापस भारत लौटा है। उसने फोन पर प्रसन्नजीत के परिजनों को ये सूचना दी। घर वालों का कहना है कि प्रसन्नजीत पांच साल पहले घर से लापता हो गया था। उसके बाद किसी को भी उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली। घर वाले यही मानकर चल रहे थे कि प्रसन्नजीत शायद अब इस दुनिया में नही है।

जब परिजनों को प्रसन्नजीत के पाकिस्तान के जेल में बंद होने कि खबर मिली तो सुनकर दंग रह गए। पाकिस्तान की जेल से सजा काटकर भारत लौटे जम्मू कश्मीर के कुलजीतसिंह कछवाहा ने प्रसन्नजीत के जीवित होने और पिछले दो साल से पाकिस्तान के लाहौर की जेल में बंद होने की जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद से परिजन भी प्रसन्नजीत की पाकिस्तान की जेल से रिहाई के लिए लगातार शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे है। उन्होंने प्रसन्नजीत से संबधित सभी दस्तावेज भी तैयार कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें: MP में आ गया ‘का बा’, पेशाबकांड पर विवादित ट्वीट के चलते नेहा पर FIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें