Advertisement

MP: पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार, कहा- ‘कांग्रेस के शासन में हुआ था करोड़ों का भ्रष्टाचार..’

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश में विधानसभा होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। वोटरों को साधने के लिए सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस ताबड़तोड़ प्रचार कर रही हैं। दोनों ही दलों की तरफ से जनता को साधने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। आज (25 सितंबर) पीएम मोदी प्रदेश की राजधानी भोपाल दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंबूरी मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी ने वहां जंबूरी मैदान में करीब 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आपको ये भी बताते चले पिछले 6 महीनों में मध्य प्रदेश में पीएम मोदी का ये 7वां दौरा है।

Advertisement

‘कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बिमारू बना दिया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में पूर्व में रही कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान कुनीति, कुशासन और करोड़ों का भ्रष्टाचार था। आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने साधन-संपन्न मध्य प्रदेश को बिमारू बना दिया। इसके बाद पीएम मोदी ने एमपी की शिवराज सरकार की पीठ थपथपाई और कहा कि भाजपा ने अपने हर कार्यकाल में मध्य प्रदेश को नई ऊर्जा के साथ नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है और इसलिए यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। उन्होंने चारों तरफ से विकास करता मध्य प्रदेश ही देखा है।

‘कांग्रेस आज भी पुरानी मानसिकता पर चल रही है’

पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में आने वाले चुनाव बहुत अहम हैं। इतने महत्वपूर्ण समय में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी उसी पुराने ढर्रे और पुरानी मानसिकता पर चल रही है। चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीब का जीवन माएने नहीं रखता है, कांग्रेस के लिए गरीब किसान का खेत फोटो सेशन का मैदान है। इन्होंने अतीत में भी यही काम किया और आज भी यह कर रहे हैं।

‘मध्य प्रदेश को बहुत सावधान रहना होगा’

पीएम मोदी ने सनातन के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को घेरा और कहा कि कांग्रेस और उसका घमंडिया गठबंधन हमारी विरासत और सनातन को समाप्त करना चाहता है। ऐसे दलों से मध्य प्रदेश को बहुत सावधान रहना होगा। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, अब दिवालिया हुई और अब कांग्रेस ने अपना ठेका दूसरों को दे दिया है। कांग्रेस का ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस जमीन पर भी खोखली हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *