Advertisement

MP: नीमच में जनआशीर्वाद यात्रा; ‘इंडिया अंग्रेजों का दिया शब्द, इसे बाहर करना होगा’- विजयवर्गीय

Share
Advertisement

MP News: मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। हाल ही में बीजेपी के राष्ट्र अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चित्रकूट में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय संयुक्त विपक्ष के सनातन विरोधी बयान को लेकर लगातार मुखर हैं। आज नीमच जिले में जनआशीर्वाद यात्रा के पड़ाव के बाद दूसरे दिन यात्रा की जावद से शुरुआत से पहले वे मीडिया से मुखातिब हुए।

Advertisement

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंडिया शब्द अंग्रेजों के साथ आया है। अंग्रेजों के जाने के साथ इसे भी चले जाना चाहिए। इंडिया नहीं भारत की मांग हर तरफ से उठ रही है। सरकार इस पर विचार कर रही है। संयुक्त विपक्ष इंडिया का उद्देश्य सनातन का विरोध है। जिन्होंने सनातन विरोधी बयान दिया उनका कांग्रेस के नेता भी समर्थन कर रहे हैं। यह दोहरा चरित्र है। अब उनके नेता हरि कथा जैसे आयोजन करा रहे हैं, लेकिन नकल से अक्ल नहीं आती। सुंदर भेष बनाकर तो सूर्पनखा भी गई थी, जिसकी नाक काटी थी।

उमा भारती की नाराजगी के प्रश्न पर विजयवर्गीय ने कहा कि मेरी उनसे फोन पर बात हुई है। उनकी ऐसी कोई नाराजगी नहीं है। कम्युनिकेशन गैप के कारण ऐसा हुआ है। उमा भारती का भाजपा के लिए बड़ा योगदान है। वन नेशन वन इलेक्शन पर उन्होंने कहा कि यह होना चाहिए, फिजूलखर्ची रोकने और देश के विकास के लिए यह जरूरी है।

ये भी पढ़ें:Madhya Pradesh: दिग्विजय सिंह का ऐसा Tweet मच गया बवाल, हिंदू संगठनों माफी की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *